बुधवार को कांग्रेस (congress) महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi vadra) ने यूपी के प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए अपना पहला घोषणापत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने बताया कि यह है कि यह घोषणा पत्र प्रदेश की महिलाओं के लिए होगा। उन्होने कहा कि ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं। महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है।