MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • इस दीपावली पर घर बैठे खरीद सकते हैं गाय के गोबर से बनी ये चीजें, जानें क्या होगा फायदा

इस दीपावली पर घर बैठे खरीद सकते हैं गाय के गोबर से बनी ये चीजें, जानें क्या होगा फायदा

बिजनेस डेस्क। इस दीपावली पर चीन के बने सामानों का बहिष्कार करने और उन्हें टक्कर देने के लिए 'कामधेनु दीपावली अभियान' शुरू किया गया है। यह अभियान राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (RKA) ने शुरू किया है। इस अभियान के तहत दीपावाली से जुड़े 12 सामान गाय के गोबर से बनाए गए हैं। कोई भी इन चीजों को घर बैठे त्योहार के मौके पर इस्तेमाल के लिए मंगा सकता है। ये चीजें परंपरागत दीयों, रोशनी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बिजली की लड़ियों और सजावट की दूसरी चीजों की तुलना में कहीं ज्यादा अच्छी और सस्ती हैं। इनसे पर्यावरण भी बेहतर हो सकता है। इसके अलावा भी गाय के गोबर से बनी इन चीजों के और भी फायदे बताए जा रहे हैं।(फाइल फोटो) 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 20 2020, 10:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

कैसे बनाए गए ये सामान
त्योहार के मौके पर इस्तेमाल के लिए  गाय के गोबर से सामान तैयार करने के लिए  सबसे महिला समूहों को इस अभियान से जोड़ा गया।  इसके बाद उन्हें सामान बनाने की ट्रेनिंग दी गई। फिर इन महिला समूहों को शहरों में मौजूद गौशालाओं से जोड़ा गया। इसके बाद गाय का गोबर जुटा कर सामान तैयार किया गया। तैयार सामान जनसंपर्क के जरिए और लोकल मार्केट में बेचा रहा है।
(फाइल फोटो)
 

27

12 सामान किए गए हैं तैयार
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (RKA) के अध्यक्ष डॉ. वल्लभभाई कथीरिया का कहना है कि 'कामधेनु दीपावली अभियान' से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर गौमाया गणेश अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान गाय का गोबर मिलाकर मूर्तियां तैयार की गईं थीं। इस अभियान के सफल होने के बाद अब दीपावाली के लिए तैयारी की गई है। दीवाली के लिए दीये, मोमबत्ती, धूपबत्ती, अगरबत्ती, शुभ-लाभ, स्वस्तिक, समरणी, हार्डबोर्ड, वॉल-पीस, पेपर-वेट, हवन सामग्री, भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बनाई गई हैं। उनका कहना है कि इस अभियान से पंचगव्य उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।
(फाइल फोटो)
 

37

11 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (RKA) के अध्यक्ष डॉ. वल्लभभाई कथीरिया का कहना है कि मांग के हिसाब से जितना माल बन जाए उतना ही अच्छा है, लेकिन हमारा लक्ष्य देश के 11 करोड़ परिवारों तक 33 करोड़ गाय के गोबर से बने दीए पहुंचाने का है। इसमें से 3 लाख दीयों का ऑर्डर अयोध्या और 1 लाख दीयों का ऑर्डर वाराणसी से पहले ही मिल चुका है।
(फाइल फोटो)

47

चीन के सामानों का बहिष्कार
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (RKA) के अध्यक्ष डॉ. वल्लभभाई कथीरिया का कहना है कि इसके पीछे हमारा सबसे बड़ा मकसद चीन के बने दीयों का बहिष्कार कर देश के गरीब लोगों के लिए रोजगार का अवसर मुहैया कराना  हैं। उनका कहना है कि पहले के अभियान को देखते हुए उन्हें इसमें सफलता मिलने की काफी उम्मीद है।
(फाइल फोटो)

57

हर घर तक होगी पहुंच
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि शुरुआत में भले ही गाय के गोबर से बने सामानों की संख्या और उसे बनाने वालों की संख्या कम हो, लेकिन हमारा मकसद  हर भारतीय घर तक गाय के गोबर से बने ये 12 सामान पहुंचाने का है। इससे रोजगार बढ़ाने और इस अभियान से हर भारतीय को जोड़ने के लिए शुरुआती पहल में डेयरी किसानों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, युवा उद्यमियों, गौशालाओं, गोपालकों, स्वयं सहायता समूहों और भी दूसरे लोगों को जोड़ने का अभियान जारी है। 
 

67

क्या है राष्ट्रीय कामधेनु आयोग
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग केंद्र सरकार ने बनाया है। यह आयोग मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। केंद्र सरकार द्वारा 6 फरवरी, 2019 को इस आयोग को स्थापित किया गया था और इसका उद्देश्य 'गायों का संरक्षण और विकास' है। केंद्रीय बजट 2019-20 में इसकी घोषणा की गई थी। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ. वल्लभभाई कथीरिया हैं।
(फाइल फोटो)

77

गोबर चिप का किया था अनावरण
बता दें 'कामधेनु दीपावली अभियान' के राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान डॉ. वल्लभभाई कथीरिया ने गाय के गोबर से बनी एक चिप का अनावरण किया था। उन्होंने दावा किया था कि यह मोबाइल हैंडसेट से निकलने वाले रेडिएशन को काफी कम कर देता है। एक चिप की कीमत 50 से 100 रुपए के बीच है। खबरों के मुताबिक, ये चिप अमेरिका में निर्यात किए जा रहे हैं, जहां इसे 10 डॉलर प्रति चिप की दर से बेचा जा रहा है। 
(फाइल फोटो)

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved