- Home
- National News
- कोई CA तो कोई ऑक्सफोर्ड से पढ़ा लिखा, राजनीति के लिए इस IPS अफसर ने छोड़ दी थी अपनी नौकरी
कोई CA तो कोई ऑक्सफोर्ड से पढ़ा लिखा, राजनीति के लिए इस IPS अफसर ने छोड़ दी थी अपनी नौकरी
नई दिल्ली. राजधानी में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। इस बीच सभी बड़ी पार्टियों ने अपने-अपने धुरंधर मैदान में उतार दिए हैं। पार्टी जहां एक और प्रचार-प्रसार में लगी हैं। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा और आम आदमी पार्टी (AAP),भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच मुकाबला त्रिकोणीय होने वाला है। हालांकि अभी तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवारों सूची की घोषणा नहीं की है। पर इन पार्टियों में कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जिन पर नजरें टिकी रहेंगे।
110

हम आपको दिल्ली चुनाव में हाई-प्रोफाइल कैंडिडेट्स बता रहे हैं जिसमें कोई आईपीएस अधिकारी रहा है तो कोई विदेश में पढ़ चुका है..........।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
अरविंद केजरीवाल- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की नींव रखी है। अरविंद केजरीवाल हरियाणा में पले-बढ़े हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है जिसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी की और पहली बार में ही क्लियर कर लिया। वह भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में कार्यरत थे फिर सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर समाज सेवा के रास्ते राजनीति में उतर गए। केजरीवाल ने दिल्ली सीएम दिवंगत शीला दीक्षित को भारी मतों से मात दी थी।
310
आतिशी- महिला नेता आतिशी मार्लेना एक होनहार स्टूडेंट, बेहतरीन टीचर होने के साथ ही शैक्षणिक योग्यता के मामले में कई दिग्गज नेताओं से काफी आगे रही हैं। उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की काया पलटने में बेहतरीन योगदान दिया है। आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। वह मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर दिल्ली के शिक्षा क्षेत्र में सुधार के काम करने के लिए जानी जाती हैं। आतिशी दिल्ली चुनाव 2020 में जंगपुरा या कालकाजी सीट से AAP की उम्मीदवार बन सकती हैं।
410
अलका लांबा- अल्का लांबा भारतीय राजनीति में सबसे चर्चित चेहरा हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की थी। वह दिल्ली विश्वविधालय के अध्यक्ष के रूप में भी चुनी जा चुकी है। 2002 में अल्का को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के महासचिव भी नियुक्त किया जा चुका है। साल 2013 दिसंबर में अल्का लांबा ने कांग्रेस छोड़ अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को चुन लिया था। दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनावों में उन्हें दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक बनने का मौका भी मिला। हालांकि लांबा फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। इस बार बार दिल्ली चुनाव में लांबा को टिकट मिलने की संभावना है।
510
कपिल मिश्रा- कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के बागी विधायक रहे हैं जो बाद भाजपा में शामिल हो गए। फिलहाल वह सीएए सपोर्ट अभियान में भाजपा नेताओं में सबसे आगे हैं। भाजपा ने उन्हें अपनी घोषणा समिति का सदस्य बनाया है और दिल्ली चुनाव में उन्हें टिकट मिलने की संभावना है। मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। उनका परिवार पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से ताल्लुक रखता है। कपिल की मां अन्नपूर्णा मिश्रा बीजेपी नेता रही हैं और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं। मिश्रा ने विधायक के रूप में अपनी शपथ संस्कृत में ली थी। मिश्रा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंबेडकर कॉलेज से बीए और फिर सोशल वर्क में एमए की पढ़ाई की। अपने कॉलेज टाइम से ही सामाजिक आंदोलन से जुड़ गए थे। वे ‘यूथ ऑफ जस्टिस’ नाम के संगठन के को-फाउंडर भी रहे हैं।
610
सीए चड्ढा- आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। वह लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। पार्टी के लिए चंदा जुटाने और हिसाब-किताब रखने में माहिर। आर्ट ऑक्शन और डिनर के जरिए चंदा जुटाने का आइडिया उन्हीं का था। राघव ने बैडमिंटन स्टेट लेवल तक खेला भी है। उन्हें क्रिकेट और टेनिस दोनों पसंद है। उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन में की है।
710
डॉक्टर अजय कुमार- कर्नाटक के मंगलोर में पैदा हुए डॉ अजय ने एमबीबीएस किया है। कुमार 1994 से 1996 के बीच जमशेदपुर के एसपी रहे। इस दौरान अपराधियों में उनके नाम का इस कदर खौफ था कि सभी अपराधी भूमिगत हो गए थे। राजनीति में आने के लिए उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी। 1986 में वे राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजे गए थे। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया था।
810
जैसमीन शाह- जैसमीन शाह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास और कोलंबिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। शाह परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के सलाहकार भी हैं। उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के संवाद और विकास आयोग (DDCD) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यभार संभालने से पहले, शाह 2016 से बजटीय और परिवहन नीतियों पर दिल्ली सरकार को सलाह दे रहे हैं। जैसमीन को दिल्ली चुनाव में आप के टिकट पर उतारा जा सकता है।
910
मनोज तिवारी- भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज स्टार और बीजेपी के आक्रामक नेता मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी यूनिट के अध्यक्ष हैं। दिल्ली में केजरीवाल को कड़ी टक्कर देते आ रहे मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री पद का भी दावेदार माना जा रहा है। तिवारी पूर्वाञ्चल की पृष्ठभूमि से हैं। फिलहाल बीजेपी सांसद हैं और दिल्ली में बीजेपी के अभियान की अगुवाई कर रहे हैं।
1010
शाजिया इल्मी- शाजिया इल्मी कभी 'आप' का वो चेहरा रहीं जिन्हें अन्ना आंदोलन के वक्त से अरविंद केजरीवाल के साथ ही देखा गया। शाजिया ने अपने शानदार करियर को छोड़कर अन्ना आंदोलन में शामिल हुईं और बाद में आम आदमी पार्टी में आईं। हालांकि शाजिया आम आदमी पार्टी से नाराज होकर बीजेपी में चली गईं। उन्हें दिल्ली बीजेपी में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद मिला। राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता इल्मी पहले स्टार न्यूज पर एक टेलीविजन पत्रकार और एंकर थीं। दिल्ली चुनाव में बेजीपी के लिए इल्मी एक ऐसा चेहरा हैं जिन पर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें विधानसभा में उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos