MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Kitchen Tips: अब पूरे साल लें ठंड के दिनों में मिलने वाली मटर-गाजर जैसी सब्जियों का मजा, इसे तरह करें स्टोर

Kitchen Tips: अब पूरे साल लें ठंड के दिनों में मिलने वाली मटर-गाजर जैसी सब्जियों का मजा, इसे तरह करें स्टोर

फूड डेस्क : सर्दी के दिनों में मार्केट में तरह तरह के फल (Fruits) और सब्जियां (Vegetables) मिलते हैं, जो ना सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत में भी कमाल होते हैं। लेकिन सर्दियों में मिलने वाली सब्जी हम कुछ समय के लिए ही खा सकते हैं। ऐसे में गर्मी में इन सब्जियों को खाने के लिए हमें फ्रोजन फूड (Frozen food) को खरीदना पड़ता है। जिसमें कई सारे प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताते हैं बिना प्रिजर्वेटिव मिलाएं किस तरह से आप सर्दी में मिलने वाली मटर-गाजर, बींस और अन्य सब्जियों को साल भर के लिए स्टोर (vegetables storage) कर सकते हैं... 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 19 2022, 06:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

वैसे तो मार्केट में दो तरह की गाजर मिलती है। एक ऑरेंज गाजर और एक लाल गाजर। सर्दी के दिनों में लाल गाजर बहुत मिलती है, लेकिन गर्मियों में हमेशा ऑरेंज कलर की गाजर मिलती है। ऐसे में अगर आप लाल गाजर को स्टोर करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अच्छी क्वालिटी की गाजर ले लें। इसे छीलकर अच्छी तरह से धो लें। अब इन गाजर को अपने मनचाहा आकार का लंबे या छोटे स्क्वायर में काट लें। इसे आप एक जिप लॉक बैग में रखकर फ्रीज कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो इसको हल्के से नमक के पानी में ब्लांच करके भी स्टोर कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

मटर को स्टोर करने के लिए बड़े और मोटे दोने मटर ही लें। मटर छीलने के बाद एक बड़े बर्तन पानी में थोड़ी सी चीनी और नमक डालकर उबलने रख दें। इसके बाद, मटर के दानों को उबलते पानी में डालिए और 2 मिनिट पानी में रहने दीजिए। अब इसे छलनी में छान लें और अच्छी तरह सूख जाने के बाद किसी जिप लॉक बैग में भरकर सालभर के लिए स्टोर करें।

37

छीले हुए कच्चे मटर पर थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर दोनों हाथों से मसले हुए पूरे मटर पर तेल लगा लीजिए। मटर पर तेल लगाने से फ्रीजर की बर्फ मटर पर नहीं चिपकेगी। इन मटर को किसी भी पॉलिथिन में भरकर आप पूरे साल यूज कर सकते है।
 

47

बींस का इस्तेमाल कई सारी डिशेज में किया जाता है। सिर्फ इंडियन ही नहीं बल्कि कॉन्टिनेंटल और चाइनीज में भी इसका यूज होता है। ऐसे में अगर सालभर आप फ्रेंच बींस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सर्दी में मिलने वाली इस सब्जी को स्टोर करने के लिए आप अच्छी क्वालिटी के बींस लें और इसे साइड से काटकर इसे ऐसे ही या छोटे-छोटे आकार में काटकर किसी एयर टाइट डिब्बे या जिप लॉक बैग में स्टोर कर सकते हैं। इसे स्टोर करने से पहले नमक और चीनी वाले पानी में 2 मिनट के लिए उबाल लें, ऐसा करने से इसकी फ्रेशनेस बरकरार रहती है।

57

गर्मियों के दिनों में टमाटर के भाव बढ़ जाते हैं। अमूमन सर्दी में 10-20 रुपये प्रति किलो में मिलने वाला टमाटर गर्मियों के दिनों में 40-50 और कई बार तो 70-80 रुपये किलो तक हो जाता है। ऐसे में अगर आप टमाटर को सालभर के लिए स्टोर करना चाहते हैं, तो इसकी प्यूरी बनाकर इसे आप फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए टमाटर के ऊपर क्रॉस कट लगाकर इसे पानी में उबाल लें। अब इसे छीलकर मिक्सी में पीस लें। फिर इस पिसे हुए टमाटर के पेस्ट को छान लें और फिर इसे आइस ट्रे में जमा कर साल भर के लिए स्टोर कर लें।

67

सर्दियों के दिनों में मार्केट में नींबू भी बहुत मिलते हैं और गर्मी में नींबू पानी का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे भी अगर आप गर्मियों में महंगे नींबू नहीं खरीदना चाहते है, तो ठंड में ही नींबू को स्टोर करके रख सकते हैं। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के नींबू लीजिए। इनके रस को निकाल लीजिए और इसे आइस ट्रे में जमा कर इसका इस्तेमाल आप नींबू पानी बनाने या खाने में कर सकते हैं।

77

सिर्फ मटर-गाजर और टमाटर ही नहीं बल्कि आप कई सारी सब्जियों को स्टोर कर सकते हैं। सर्दियों में मिलने वाली मूली का स्वाद भी मीठा होता है। ऐसे में आप मूली को भी छीलकर इसे ऐसे ही या किसकर पॉलीथिन में स्टोर कर सकते है और जब मन हो इसके पराठे बना सकते हैं। इसके अलावा गोभी और शलजम को भी स्टोर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: ना गाय-भैंस-ना पैकेट, इस चीज का दूध है सबसे ज्यादा फायदेमंद, घर पर ही बना सकते है ये Milk

Kitchen Tips: रात की बची रोटियों से बनाएं थिएटर में 400 रुपये में मिलने वाले नाचोज, तलने की जगह करें बेक

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
How to Keep Lemons Fresh: फ्रिज में नींबू जल्दी हो जाते हैं खराब? अपनाएं ये 3 स्टोरेज ट्रिक्स
Recommended image2
Instant Thatte Idli: न भिगोना, न फर्मेंटेशन का झंझट, 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली
Recommended image3
Dhaniya Panjeeri Recipe: जन्माष्टमी पर आटा नहीं, लड्डू गोपाल को लगाएं स्वादिष्ट धनिया पंजीरी
Recommended image4
Janmashtami Panchamrit Cake: जन्माष्टमी पर बनाएं पंचामृत केक, जानें आसान रेसिपी
Recommended image5
Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी में बिना चीनी बनाएं ये 3 स्वादिष्ट भोग, बनाने में भी आसान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved