6 रुपए का समोसा नहीं है भारत की देन, ठेलों पर मिलने वाली ये डिशेस भी हैं विलायती
फूड डेस्क : स्ट्रीट फूड (Street food) का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजमी है। चाहे फिर बात भारत के स्ट्रीट फूड की हो या विदेश की। इंडिया में कई ऐसी डिश भी हैं, जो विदेशों का पॉपुलर खाना है पर भारत में ये हर जगह मिलती है। इनका स्वाद भी लोगों को बहुत पसंद आता ह, तभी तो इनके स्टॉल्स अपको हर जगह मिल जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो है तो विलायती पर इनमें लगा है इंडियन तड़का।

चिकन टिक्का मसाला
हैरान मत होइए, लेकिन भारत में बड़े चाव से खाया जाने वाला चिकन टिक्का मसाला (Chicken Tikka Masala) दरअसल विलायती है। सबसे पहले इसे यूके में एक इंडियन शेफ ने बनाया था। यह भारत में इतना फेमस है कि हम मानते है कि ये इंडिया में ही बना है। लेकिन नहीं, चूंकि यह वास्तव में दूसरे देश में बनाया गया था, इसलिए इसे एक विदेशी व्यंजन के रूप में गिना जाता है।

चाय
भारत के हर गल्ली-नुक्कड़ पर मिलने वाली चाय (Tea) भी विलायती ही है। चाय पीने का कल्चर वास्तव में चीनियों ने भारत में लाया था। लेकिन अब एक दिन में भारतीय चीनियों की तुलना में ज्यादा चाय पीते हैं और भारत चाय के सबसे बड़े उत्पादक भी हैं।
कॉफी
बेड कॉफी (Coffee) मिलने के बाद ही उठना कुछ लोगों की आदत बन गई है। अधिकतर थकान मिटाने के लिए हम सभी कॉफी पीना पसंद करते है। कई देशों में कॉफी पी जाती है और उगाई जाती है लेकिन कॉफी पीने का सबसे पहला सबूत यमन के सूफी मंदिरों से आता है। कॉफी को पहले अरब और अफ्रीका में विकसित किया गया था और अन्य देशों में ले जाया गया था, लेकिन अब इसे लगभग 70 देशों में उगाया जाता है।
समोसा
ये सुनने में आपको आश्चर्य होगा कि भारत में 6-7 रुपए में मिलने वाला समोसा (Samosa) वास्तव में एक मिडिल इस्टर्न डिश है। समोसे को ईरान के एक विद्वान ने भारत में लाया था और उसे सम्बोसा के नाम से जाना जाता था। यह अब भारत में इतना खाया जाता है जितना कि ईरान में भी नहीं खाया गया।
गुलाब जामुन
मीठे का नाम सुनकर किसके मुंह में पानी नहीं आता? और जब बात गुलाब जामुन (Gulab Jamun) की हो, तो क्या कहना। गुलाब जामुन वास्तव में एक भूमध्य व्यंजन है जो गलती से शाहजहाँ के बावर्ची ने बनाया था। हालांकि गुलाब जामुन नाम एक फारसी नाम है, यह मिठाई पहली बार भूमध्यसागरीय क्षेत्र में तैयार की गई थी। जो भी हो हम इस मिठाई के बिना भारत में कोई त्योहार, शादी या पार्टी पूरी नहीं होती।
नूडल्स
हर कोई जानता है कि नूडल्स (Noodles) वास्तव में चीन से हैं। लेकिन चाइना में मिलने वाले नूडल्स भारत के देसी चाइनीज से कहीं ज्यादा अलग है। स्ट्रीट पर मिलने वाले नूडल्स बहुत तीखे और मजेदार होते है, जबकि चीन में ये बिलकुल फीके परोसे जाते हैं।
मंचूरियन
यह चाइनीज डिश नूडल्स के अलावा भारते में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश में से एक है। मंचूरियन (Manchurian) वास्तव में चीन के एक स्थान का नाम है जहां इसका आविष्कार किया गया था।
मोमोज
दिल्ली की गलियों से लेकर पूरे भारत में मोमोज (Momos) की कई तरह की वैराइटी मिलती हैं। किसी को स्टीम मोमो पसंद होते है तो किसी को तंदूरी। लेकिन ये फूड सबसे ज्यादा नेपाल और चाइना में खाया जाता है, जिसे चीन में (Dumplings) कहते है।
जलेबी
यह स्वादिष्ठ डिश भारत की सड़कों पर ऐसी देखी जा सकती है जैसे कि यह हमारा ही आविष्कार किया गया कोई व्यंजन है। लेकिन, जलेबी (Jalebi) का फारसी है। इसे फारस में ज़लेबिया के रूप में भी जाना जाता है और इसका नाम वास्तव में अरबी में है।
पिज्जा
यह (Pizza) माउथवॉटर डिश जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते है। ये एक इटालियन डिश है। लेकिन भारत में ये बहुत पॉपुलर है।
बर्गर
बर्गर (Burger) चाहें मैकडॉनल्ड का हो या ठेले का, स्वाद में एक नंबर होता है। ये एक ऐसी डिश है जिसमें एक कटलेट होता है जिसे बन्स के बीच में रखा जाता है और अंदर स्वादिष्ट मेयोनेज़ ,सब्जियां और चीज होती है। बता दें कि यह एक अमेरिकी डिश है और अब भारत में भी बहुत मशहूर है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.