MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • ऐसा होता है कुछ करने का जुनून: पढ़ाई के लिए छोड़ दी अपने भाई की शादी, आज यह बेटी बन गई IAS अफसर

ऐसा होता है कुछ करने का जुनून: पढ़ाई के लिए छोड़ दी अपने भाई की शादी, आज यह बेटी बन गई IAS अफसर

पानीपत. UPSC Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। देश की सबसे टॉप परीक्षा में हरियाणा की बेटी मधुमिता ने 86वां रैंक हासिल किया है। लेकिन इस सफलता के पीछे मधुमिता ने जो त्याग और मेहनत की है उसको कोई नहीं भुला सकता है। पढ़ाई के प्रति उसका जुनून इस कदर था कि वह अपने भाई की शादी में भी नहीं जा सकी। आज जब परिणाण आया तो वह खुशी से झूम उठी और कहा-आज मेरी सारी मेहनत सफल हो गई। आइए जानते उसके संघर्ष के बारे में..

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 04 2020, 05:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

दरअसल, मधुमिता हरियाणा के समालखा की रहने वाली है। बधाई देने वालों का तांता लग रहा है, हर कोई उसकी मेहनत और जज्बे को सलाम कर उसके साथ सेल्फी ले रहा है। बता दें कि मधुमिता पिछले तीन साल से यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, वह तीसरी बार  इंटरव्यू तक पहुंची थी, मीडिया से बातचीत के दौरान उसने बताया कि पहले दो अटेंप्ट में सेल्फ स्टडी की थी। हो सकता इसलिए वह एग्जाम क्लियर नहीं कर पाई हो। फिर मैं तैयारी के लिए दिल्ली गई, जहां टेस्ट क्लास में हर 15 दिन के अंदर सिलेबस दिया जाता था। फिर टेस्ट होता था। इसके लिए वह रोज 10 घंटे पढ़ाई करती थी।
 

24

मधुमिता अपनी इस कामयाबी के पीछे अपने माता पिता को मानती है। उसका कहना है कि मेरे घरवालों की सोच अच्छी थी तभी, उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि जब तक छौरी की नौकरी नहीं लागेगी, तब तक शादी-ब्याह की कोई बात नहीं करेगा। घरवालों ने इस बारे में अपने रिश्तेदारों में क्लियर कर दिया था कि हमारी बेटी आप चिंता मत करो। मधुमिता के पिता महावीर सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड में ऑक्शन रिकॉर्डर हैं और मां दर्शना देवी गृहिणी हैं। उसके दो भाई सतेंद्र और राघवेंद्र हैं। 

34

बता दें कि मधुमिता ने स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई अंग्रेजी मीडियम से की है। बीबीए के पास करने के बाद मधु ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से एमए किया। इसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी में जुट गई। जहां पहला अटेंप्ट 2017 में दिया था, जिसमें सिर्फ मेन्य एग्जॉम क्लियर हुआ था। दूसरा अटेंप्ट 2018 में किया था, जिसमें सिर्फ प्री एग्जाम ही क्लियर हुआ था। फिर तीसरा अटेंप्ट 2019 में दिया, जहां उसको सफलात मिल गई और देश में उसका 86वां रैंक आया है।
 

44


 मधुमिता के घरवालों का कहना है कि वह बचपन से ही पढ़ने में तेज थी। 10वीं समालखा के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में वो टॉपर थी। इसके बाद 2012 में 12वीं की तो उसका दूसरा स्थान आया। फिर बीबीए में यूनिवर्सिटी में उसकी पहली पोजिशन थी। इसके बाद इग्नू से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया है, जहां उसका परिणाम 72 प्रतिशत रहा।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
Gurgaon Weather Update: गुरुग्राम में आज सर्दी देगी सिहरन या मिलेगी राहत? जानिए मौसम का हाल
Recommended image3
Kurukshetra Cattle Fair: कुरुक्षेत्र राज्य स्तरीय पशु मेला 6–8 फरवरी, इनाम और प्रदर्शनी से किसानों को लाभ
Recommended image4
SBI लॉकर से 2 करोड़ का सोना-चांदी गायब, अंदर का मंजर देख 12 साल पुराना कस्टमर शॉक्ड!
Recommended image5
Haryana Jail Warder News: CM नायब सिंह सैनी की जेल वार्डरों को बड़ी सौगात, पदोन्नति, भत्ते और सेवा विस्तार की घोषणाएं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved