- Home
- Lifestyle
- Health
- मर्दों के लिए काफी फायदेमंद हैं बांस के चावल, कई महंगी दवाइयों जितना करता है बॉडी पर असर
मर्दों के लिए काफी फायदेमंद हैं बांस के चावल, कई महंगी दवाइयों जितना करता है बॉडी पर असर
हेल्थ डेस्क: भारत में चावल काफी चाव से खाया जाता है। ये स्टेपल फ़ूड में काउंट होता है। पूरे देश में ही चावल को पसंद किया जाता है। चावल के अपने फायदे और नुकसान हैं। ऐसे में लोग अपनी जरुरत के हिसाब से ही चावल खाते हैं। आपने आजतक व्हाइट और ब्राउन राइस के बारे में सुना होगा। फिटनेस फ्रीक लोग अक्सर सफ़ेद की जगह ब्राउन राईस खाना प्रेफर करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी बांस के चावल के बारे में सुना है। जी हां, बांस के चावल काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें ऐसे-ऐसे गुण हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी बांस के चावल खाना शुरू कर देंगे। मर्दों के लिए है बेहद फायदेमंद...

बांस के चावल यानी बैम्बू राईस के काफी फायदे होते हैं। इसपर हुई रिसर्च में सामने आया कि इसे खाने पर महिला और पुरुष दोनों की ही इम्युनिटी बढ़ती है। साथ ही इस चावल में फर्टिलिटी बूस्टर के तत्व मौजूद हैं। ऐसे में इनका सेवन प्रेग्नेंसी के चान्सेस बढ़ाता है।

बैम्बू राइस के और भी कई फायदे हैं। इसमें आम चावल और गेंहू से ज्यादा प्रोटीन होता है। साथ ही इसमें ज्यादा फाइबर भी होता है। फाइबर का सेवन बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
बांस के चावल का सेवन जोड़ों के दर्द, कमर दर्द और आमवाती दर्द में ही आराम दिलाता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। साथ ही इस चावल का सेवन आपको लंबे समय तक पेट भरा रहने का अहसास दिलाता है।
बैम्बू राइस खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है। इसके सेवन से मर्दों में स्पर्म काउंट बढ़ता है जिसकी वजह से प्रजनन क्षमता बूस्ट होती है। ना सिर्फ मर्दों के ऊपर बल्कि महिलाओं के लिए भी ये चावल फायदेमंद है।
आमतौर पर डायबिटिक पेशेंट चावल से दूर रहते हैं। लेकिन बैम्बू राइस डायबिटीज को कन्ट्रोल करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और लिनोलेइक एसिड बॉडी के शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। डायबिटीज पेशेंट को बांस के चावल खाने चाहिए।
बैम्बू राइस को मूड ठीक करने में भी मददगार माना जाता है। बैम्बू राइस का सेवन बॉडी में न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटिन और डोपामाइन रिलीज करता है। इससे लोगों का मूड अच्छा होता है। साथ ही बैम्बू राइस का सेवन काफी पॉजिटिव चेंजेस भी लेकर आता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.