- Home
- Astrology
- Horoscope
- वास्तु टिप्स: पेड़-पौधे लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी
वास्तु टिप्स: पेड़-पौधे लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी
उज्जैन. पेड़-पौधे वातावरण के लिए बहुत जरूरी हैं। वास्तु में भी पेड़-पौधों का महत्व बताया गया है। घर में सुंदर फूल वाले पौधे लगाने से वास्तु दोष दूर हो सकते हैं और इनकी हरियाली से मन को प्रसन्नता मिलती है। विचार सकारात्मक बनते हैं। पेड़-पौधों के लिए भी वास्तु में शुभ दिशाएं बताई गई हैं।

घर में यहां लगाएं फूले वाले पौधे
घर के आंगन में गुलाब, गेंदा, चंपा, चमेली, मोगरे के पौधे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इन्हें घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा इन पौधों के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाती है।
तुलसी का पौधा है खास
घर में तुलसी लगाना चाहते हैं तो इसे पूर्व या उत्तर दिशा में ही लगाएं। आंगन में तुलसी का पौधा लगाने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। रोज सुबह बाल गोपाल को तुलसी के साथ भोग लगाना चाहिए। तुलसी का सेवन रोज करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोज सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं और शाम को इसके पास दीपक जलाएं। इन बातों का ध्यान रखने से तुलसी से वास्तु, धर्म और स्वास्थ्य के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।
सजावटी पौधे लगाना होता है शुभ
सजावट के लिए छोटे पौधे उतर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ रहता है। घर में छोटा सा बगीचा बनाना चाहते हैं तो घर की पूर्व, उत्तर या पश्चिम दिशा में बना सकते हैं। ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में फूल वाले पौधे और बेल लगाई जा सकती है।
पेड़-पौधे के खराब पत्ते तुरंत हटा दें
घर में लगे पेड़-पौधों की हरियाली की वजह से हमारी नकारात्मक सोच खत्म होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। ध्यान रखें पेड़-पौधे के खराब हिस्से, पीले या सूखे पत्ते तुरंत हटा देना चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अगर पेड़-पौधों के आसपास गंदगी रहेगी तो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।