- Home
- Astrology
- Horoscope
- 21 अक्टूबर का राशिफल: तुला वाले स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, काम को लेकर तनाव हो सकता है, जानें अपना दिन
21 अक्टूबर का राशिफल: तुला वाले स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, काम को लेकर तनाव हो सकता है, जानें अपना दिन
उज्जैन. 21 अक्टूबर, बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8 बजे तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु स्थित है। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से आपकी राशि पर क्या असर होगा, जानिए…

फायदा- रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन ठीक है।
नुकसान- ऑफिस में तनाव रहेगा। लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- बिल्वपत्र के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।
फायदा- मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज लिए फैसले आपके फेवर में होंगे।
नुकसान- गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ का दान करें।
फायदा- अविवाहित हैं, तो विवाह की बात तय हो सकती है। करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश का फायदा आाज मिल सकता है।
नुकसान- भावुकता में गलत फैसला ले सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- गाय की पूजा करें और हरी घास खिलाएं।
फायदा- आज कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। परेशानियों से निपटने के लिए भी दिन ठीक है। पैसों से जुड़े खास मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- दुश्मनों से संभलकर रहें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने कामकाज में कोई अच्छा मौका आप चूक सकते हैं।
उपाय- किसी ब्राह्मण को पीली मिठाई दान करें।
फायदा- पुराने कामों का अच्छा फल आपको मिल सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा हो सकता है। दोस्तों की मदद मिल सकती है।
नुकसान- झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती है। किसी मामले में लापरवाही करना नुकसान पहुंचा सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में अनाज का दान करें।
फायदा- उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे फायदा होगा। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- आपकी किसी बात से लोगों का दिल दुख सकता है। खाने-पीने के मामले में सावधान रहें तो अच्छा है। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।
फायदा- खास लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। लाइफ पार्टनर से सहयोग और सुख मिल सकता है। बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
नुकसान- कामकाज को लेकर मन में तनाव हो सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें।
उपाय- हनुमानजी की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
फायदा- कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी के कामों से आज धन लाभ हो सकता है। अपनी कुशलता से बिगड़ी बात संभाल लेंगे।
नुकसान- आज रोज से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। खाने-पीने पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। बुरी आदतों के कारण परेशान होना पड़ेगा।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।
फायदा- जीवनसाथी से संबंध पहले से अच्छे रहेंगे। किसी खास काम में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
नुकसान- फालतू खर्चे पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। भाइयों और दोस्तों से अनबन हो सकती है। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री भेंट करें।
फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है।
नुकसान- संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- भगवान शिव को 5 तरह के फल चढ़ाएं।
फायदा- आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आपके आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में भी सुख बढ़ेगा।
नुकसान- जोश में कोई गलत काम कर सकते हैं। अपन वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।
फायदा- बिजनेस में नई योजना बन सकती है। धन लाभ भी हो सकता है। लव रिलेशन की शुरुआत हो सकती है। विवाह तय हो सकता है।
नुकसान- महिलाओं के विवाद में न बोलें। बुजुर्गों की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे। कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय- नदी में साबूत नारियल प्रवाहित करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।