MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi
Hartalika Teej Wishes in Hindi
Satna Crime
Osama Bin Laden
BRICS Summit
Nagpur Crime
BRICS Summit 2026
Journalist Divya Shrivastava
Air India Pilot Death
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • किसी पर 2 महीने की उम्र में फेंका तेजाब- किसी के जीजा ने ही किया घिनौना काम, मिलें ऐसे 7 एसिड अटैक सर्वाइवर से

किसी पर 2 महीने की उम्र में फेंका तेजाब- किसी के जीजा ने ही किया घिनौना काम, मिलें ऐसे 7 एसिड अटैक सर्वाइवर से

लाइफस्टाइल डेस्क : भारत में एसिड हमले (acid attack) आम है और इनमें से ज्यादातर हमले शादी के लिए मना करने, यौन प्रस्ताव, प्रेम प्रस्ताव या दहेज असहमति के कारण होते हैं। कुछ लोगों की तो एसिड अटैक से मौत हो जाती है और अधिकांश बचे लोग अपमान के डर से सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आते हैं। लेकिन कई एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने बाहर आकर चुप्पी तोड़ी है और समाज के लिए प्रेरणा बनें। फिल्म छपाक के बाद से लक्ष्मी अग्रवाल को तो सभी जानने लगे है, लेकिन आज हम आपको मिलवाते है 7 ऐसी और एसिड सर्वाइवर से (acid attack survivors), जो हर इंसान के लिए प्रेरणा है...

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 11 2022, 10:14 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

रेशमा कुरैशी 
मई 2014 में में जब रेशमा कुरैशी 17 साल की थीं, जब उनकी बहन के पति सहित चार लोगों ने उन पर तेजाब से हमला किया। जब यह घटना हुई, तब वह एक परीक्षा देने के लिए इलाहाबाद में थी। उसने खुद को और अपनी बहन को बचाने के कोशिश में पुरुषों से तेजाब छीन लिया। पुरुषों ने उस पर तेजाब डाला, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह जल गया और उसकी एक आंख हमेशा के लिए खराब हो गई। हालांकि, रेशमा ने इससे हार नहीं मानी और उन्होंने 2016 में #TakeBeautyBack अभियान को बढ़ावा देने के लिए न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

अनमोल रोड्रिगेज
अनमोल सिर्फ दो महीने की थी जब उसके पिता ने उसकी मां पर तेजाब फेंका, जिसकी जलने से मौत हो गई। अनमोल, जो उनकी गोद में थी, वो भी इसकी चपेट में आ गई और चेहरा खराब होने के साथ ही उसकी एक आंख की रोशनी भी चली गई। वह एक अनाथालय में पली-बढ़ी, अनमोल ने दोस्त बनाने के लिए संघर्ष किया और भेदभाव का सामना करने के कारण उसे अपनी नौकरी भी छोड़नी पड़ी। फिर उसने अन्य बचे लोगों की मदद के लिए एसिड अटैक सर्वाइवर सहस फाउंडेशन नामक एक एनजीओ शुरू किया। अब वह एक फैशन आइकन हैं। उन्होंने कई इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनलों के लिए मॉडलिंग की है। 

37

दौलत बी खान
मेकअप आर्टिस्ट 26 वर्षीय दौलत बी खान सोफे पर बैठी थीं, तभी उनकी बहन और देवर ने उन पर तेजाब फेंक दिया। उन्होंने पारिवारिक कलह के चलते उसके चेहरे पर तेजाब फेंका। इस घटना के बाद, दौलत ने अन्य बचे लोगों की मदद करने का फैसला किया और एनजीओ एसिड अटैक सर्वाइवर सहस फाउंडेशन खोली। मुंबई स्थित यह एनजीओ एसिड हमलों के 26 से ज्यादा पीड़ितों के लिए परामर्श, शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करता है।

47

डॉली
डॉली 12 साल की थी जब उससे दुगुनी उम्र का एक आदमी उसका पीछा करने लगा और गंदे-गंदे कमेंट करने लगा और कहा कि उन्हें एक साथ सोना चाहिए। वह अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी उस व्यक्ति ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और उसके चेहरे पर हमेशा के लिए दाग लगा दिया। इस घटना ने उसके चेहरे के ऊतकों और उसके नाक को नुकसान पहुंचाया और उसे अभी भी सांस लेने में परेशानी होती है। हमले के बाद एक साल तक वह घर से बाहर नहीं निकली। कुछ समय बाद, उसे आगरा में शीरोज कैफे के बारे में पता चला और वह कैफे में अन्य एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ काम करती है। डॉली का हमलावर जेल में है और 2016 में उसने उसे यह बताने के लिए एक पत्र भेजा कि वह उसकी आत्मा को तोड़ने में विफल रहा है। "तुमने मेरा चेहरा जला दिया, लेकिन जीने की मेरी इच्छा नहीं। आप उस पर तेजाब नहीं फेंक सकते।"

57

सोनाली
साल 2003 में तीन लोग सोनाली के घर में घुसे और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा हमेशा के लिए खराब हो गई। वह एक बार एक क्राइम प्रोग्राम में आई थी और उस पर चित्तरंजन तिवारी ने ध्यान दिया था। उसने उससे संपर्क किया और कुछ महीनों के बाद शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों अब एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- बैंकॉक घूमने गई और वहां से मिला आइडिया, फिर इस लड़की ने खड़ी कर दी एक अरब डॉलर की कंपनी

67

प्रज्ञा सिंह
2006 की बात है, जब शादी के 12 दिन बाद, 23 वर्षीय प्रज्ञा सिंह अपना करियर बनाने के लिए अपने गृहनगर वाराणसी से दिल्ली के लिए ट्रेन में अकेले यात्रा कर रही थी। जब वह गहरी नींद में थी, एक आदमी जिसके शादी के प्रस्ताव को उसने ठुकरा दिया था, उसने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। घटना में उसकी एक आंख खराब हो गई और उसे लगभग पंद्रह सर्जरी से गुजरना पड़ा। 7 साल बाद प्रज्ञा ने अपने पति और दोस्तों के सहयोग से अतिजीवन फाउंडेशन शुरू करने के लिए 30,000 रुपए जुटाए, जो एक गैर सरकारी संगठन है, जो पोस्ट-ऑप परामर्श और कौशल-विकास के साथ-साथ एसिड अटैक और बर्न सर्वाइवर्स के लिए मुफ्त सर्जरी और गैर-सर्जिकल उपचार की व्यवस्था करता है।

77

चंद्रहास मिश्रा
भारत में केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी एसिड अटैक का शिकार होते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, भारत में एसिड हमले के पीड़ितों में लगभग 40 प्रतिशत पुरुष हैं। ज्यादातर मामलों में, घरेलू विवाद या पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के दौरान पुरुषों को एसिड अटैक का सामना करना पड़ता है। मेरठ निवासी चंद्रहास मिश्रा पर 27 साल की उम्र में एक महिला से छेड़छाड़ के प्रयास को रोकने पर हमला कर दिया गया था। हमलावर उनके जमींदार का बेटा था, जिसे चंद्रहास ने सड़क पर एक महिला को परेशान करते हुए पकड़ा था। इसके बाद उस लड़के ने तेजाब से भरी एक बाल्टी चंद्रहास पर फेंकी, जिससे वह 40% से अधिक जल गया। इस अटैक के बाद चंद्रहास पुरुष एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए एक कार्यकर्ता बनें। वह एनजीओ एसिड सर्वाइवर्स और वीमेन वेलफेयर फाउंडेशन के साथ समन्वयक भी हैं।

इसे भी पढ़ें-  जब लोग रिटायरमेंट प्लान करते हैं इस महिला में बिजनेस शुरू किया, 9 सालों में बनी देश की अरबपति बिजनेसवुमन

ब्यूटी प्रोडक्ट बेचकर कोई बना बिलेनियर, तो कोई है आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल, ये है भारत की 10 स्ट्रांग महिलाएं

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ganesh Rangoli Designs: गणपति बप्पा के स्वागत में बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन
Recommended image2
Hartalika Teej Sanskrit Shlok: शिव-शक्ति सा अटूट रहे हमारा प्रेम... अपनों को भेजें संस्कृत श्लोक संग सुंदर शुभकामनाएं
Recommended image3
हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं... हिंदी दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Recommended image4
गणेश चतुर्थी पर हाथों में रचाएं बप्पा का नाम, 7 रॉयल मेहंदी डिजाइन
Recommended image5
Ganesh Chaturthi Sanskrit Shlok: गजाननं भूतगणादि सेवितं... अपनों को भेजें संस्कृत श्लोक संग सुंदर शुभकामनाएं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved