MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Halloween 2022: हैलोवीन का आत्माओं और कद्दू से क्या है कनेक्शन, जानें ये 6 रोचक बातें

Halloween 2022: हैलोवीन का आत्माओं और कद्दू से क्या है कनेक्शन, जानें ये 6 रोचक बातें

लाइफस्टाइल डेस्क. हैलोवीन (Halloween 2022)दुनिया भर में मनाए जाने वाले सबसे बड़े फेस्टिवल में से एक हैं। अब इसे हमारे देश के लोग भी जानने लगे हैं। यहां भी कुछ जगहों पर हैलोवीन सेलिब्रेट किया जाने लगा है। ये वो सेलिब्रेशन हैं जहां लोग भूतों की तरह सजते हैं, अलग-अलग तरह के खतरनाक कस्ट्यूम पहनकर दोस्तों से मिलते हैं और पार्टी करते हैं। वैसे तो अब यह फैंसी ड्रेस की तरह देखा जाता है। लेकिन जहां तक हैलोवीन की बात हैं तो इसका जुड़ाव पारलौकिक शक्तियों और आत्माओं से होता है। उस बार हैलोवीन 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। अगर आप हैलोवीन के बारे में जानना चाहते हैं तो हम यहां बताने जा रहे हैं। आइए नीचे बताते हैं हैलोवीन का इतिहास और  ट्रिक ओ ट्रीट की प्रथा  (Trick or treating ) के बारे में...

3 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : Oct 29 2022, 06:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

हैलोवीन का इतिहास 2000 साल से भी ज्यादा पुराना माना जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे केल्ट्स (Celts)ने शुरु किया था। ये यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंट और नॉर्दन फ्रांस में पहले के वक्त में रहा करते थे। हैलोवीन शब्द का प्रयोग पहली बार सोलहवीं शताब्दी में किया गया। ये त्योहार पहले  ये त्यौहार सैमहाइन (Samhain) कहलाता था। 

27

1.मिठाई या भोजन मांगने की परंपरा
मध्ययुगीन काल में शरारत या एक्टिविटी के बदले अजनबियों से मिठाई मांगते थे। युवा लोग पड़ोस के घरों में जाते थे और कविता या गीत सुनाकर भोजन मांगते थे। अब इस गतिविधि में सिर्फ छोटे बच्चे शामिल होते हैं।
 

37

2.अच्छे पति की तलाश
हैलोवीन में एक अच्छे पति की तलाश भी शामिल है। ऐसा माना जाता है कि जब कोई युवती एक अंधेरे कमरे में आइने के सामने मोमबत्ती लेकर खड़ी होती हैं तो उसे उम्मीद होती हैं कि वे आइने में अपने होने वाले पति का चेहरा देख सकती है।

47

3.सेकंड वर्ल्ड वॉर में ट्रिक या ट्रीटिंग की रस्म को बैन कर दिया गया
ट्रिक या ट्रीटिंग और हैलोवीन साथ-साथ चलते हैं।यह परंपरा 'आत्मा' नामक एक परंपरा से विकसित हुई है। लेकिन सेकंड वर्ल्ड वॉर में चीनी राशनिंग ने ट्रिक या ट्रीटिंग की रस्म को रोक दिया। लेकिन कुछ वक्त बाद ही कैंडी कंपनियों ने त्योहार और अनुष्ठान का व्यवसायीकरण करने के लिए कई विज्ञापन शुरू किए। जिसके बाद लाइटनिंग का जश्न फिर से शुरू हो गया।

57

4.जैक-ओ-लैटर्न की कहानी
हैलोवीन के समय कद्दू का इस्तेमाल होता है और जैक-ओ-लैटर्न की कहानी बहुत फेमस है। ये कहानी स्टिंगी जैस की है जो आयरलैंड में रहा करता था। वो धोखेबाजी और शराब पीने के लिए फेमस था। उसे स्वर्ग और नरक जाने की अनुमति नहीं थी।  इसलिए वह लालटेन लेकर धरती पर घूम रहा था। इस प्रकार इस डरावने फेस्टिवल के दौरान  जैक-ओ-लालटेन नाम का उपयोग किया जाता है।

67

5.ट्रिक ओ ट्रीट की प्रथा 
आपने देखा होगा कि बच्चे अलग-अलग कॉस्ट्यूम पहनकर घरों में जाते हैं और ट्रिक ओ ट्रीट कहते हुए कैंडी वगैराह मांगते हैं। ये प्रथा काफी पुरानी है। सैमहाइन के दौरान माना जाता था कि रात में भूत-प्रेत धरती पर घूमते हैं। इस कारण लोग अलग-अलग कपड़े पहनकर अपने घरों के बाहर भोजन रखने की प्रथा शुरू कर दी। कुछ वक्त बाद चर्च द्वारा घाने के बदले प्रार्थना की प्रथा शुरू कर दी गई। इसमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल हो गए।

77

6.क्यों काला और नारंगी बना हैलोवीन का रंग

हैलोवीन में सजावट अमूमन काले और नारंगी रंग से की जाती है। दरअसल, नारंगी को शक्ति का प्रतिक माना जाता है। इसके साथ ही यह कलर पतझड़ सीजन को दिखाता है। जबकि काले रंग को डर और मौत का प्रतीक माना जाता है जो सर्दियों को दिखाता है। ये दो रंग मौसम के बदलाव के साथ जिंदगी और मौत को दिखाते हैं। हैलोवीन मनाने के पीछे सबसे बड़ी वजहें यही हैं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Navratri Girls Name: मां दुर्गा से इंस्पायर्ड 80+ मॉडर्न बेबी गर्ल नेम्स, हर नाम का अद्भुत अर्थ
Recommended image2
Back Knot Blouse: TV की रूही सा बैक नॉट ब्लाउज गर्मियों के लिए परफेक्ट च्वाइज, चुनें 4 फैंसी डिजाइंस
Recommended image3
Lotus Flower Hairstyles: ताजगी का भ्रम, स्टाइल का दम ! आर्टिफिशियल लोटस हेयर एक्सेसरीज
Recommended image4
Ram Navami Mehndi Photos: राम नवमी पर बढ़ाएं हाथों की शोभा, लगाएं 6 सिंपल एलीगेंट मेहंदी डिजाइन
Recommended image5
Ajrakh Modal Silk Saree: मॉम और डॉटर सेम फैशन, समर में ट्राई करें अजरख प्रिंट सिल्क साड़ी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved