MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • कोरोना : भारत में 24 घंटे में 2003 की मौत, 100 दिन में हुई थीं इतनी मौतें; ये है इसकी बड़ी वजह

कोरोना : भारत में 24 घंटे में 2003 की मौत, 100 दिन में हुई थीं इतनी मौतें; ये है इसकी बड़ी वजह

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2000  लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को पूरी दुनिया में कुल 6500 से अधिक लोगों की जान गई। इनमें सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित अमेरिका में 740 लोगों की मौत हुई। वहीं, दूसरे सबसे संक्रमित देश ब्राजील में 1338 लोगों की मौत हुई। भारत में अब तक 11921 लोगों की मौत हो चुकी है।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 17 2020, 11:41 AM IST| Updated : Jun 17 2020, 12:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

भारत में कोरोना वायरस के अब तक 3.54 लाख मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे 11,903 केस सामने आए हैं। भारत में अब तक 1.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि, 1.55 लाख का अभी भी इलाज चल रहा है। 

210

भारत में 5 दिन में हुईं 3420 लोगों की मौत
भारत में 12 जून को 388 लोगों की मौत हुई थी। 13 जून को 309, 14 जून को 324, 15 जून को 396 और 16 जून को 2003 लोगों की मौत हुई। यानी भारत में कुल 3420 लोगों की मौत हुई है। 

310

भारत में 100 दिन में हुई थीं इतनी मौतें
भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को आया था। कोरोना से पहली मौत 13 अप्रैल को हुई थी। भारत में 5 अप्रैल तक 100 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। पहला मामला सामने आने के 100 दिन बाद यानी 9 मई को मौतों का आंकड़ा 2000 के पार पहुंचा था।

410

भारत में पिछले 24 घंटे में 2000 मौतों के साथ 10 हजार का आंकड़ा भी पार हो गया है। भारत में अब तक 11921 लोगों की मौत हो चुकी है।

510

सबसे प्रभावित देशों में 24 घंटे में कितनी मौतें हुईं
पिछले 24 घंटे में 2003 लोगों की मौत हुई है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। सबसे प्रभावित अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 740 लोगों की मौत हुई। जबकि ब्राजील में 1338 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा रूस में 193 और ब्रिटेन में 233 लोगों की मौत हुई है। 

610

भारत में कैसे बढ़ा मौत का आंकड़ा
महाराष्ट्र में पिछले 15 दिनों से हर रोज 100-120 मरीजों की मौत हो रही थी। वहीं, मंगलवार को 1409 लोगों की मौत हुई। जबकि दिल्ली में हर रोज 100 से कम मरीजों की मौत हो रही थी, वहां पिछले 24 घंटे में 437 लोगों की जान गई। इसके अलावा तमिलनाडु में 49 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा गुजरात में 28 लोगों की जान गई।

710

भारत में कुल 2003 लोगों की मौत हुई है। इनमें से ज्यादातर मौतें महाराष्ट्र और दिल्ली में हुईं। इन दोनों राज्यों में 1846 लोगों की जान गई। यानी करीब 92% इन दो राज्यों में हुईं।

810
910

ये हैं भारत के पांच संक्रमित राज्य
भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 1,13,445 केस सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 48,019 केस, दिल्ली में 44,688 केस, गुजरात में 24,628 केस और उत्तर प्रदेश में 14,598 केस सामने आए हैं। 

1010

भारत में तेजी से बढ़ रहा रिकवरी रेट
भारत में अब तक 1,87,552 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट 52.8% तक पहुंच गया है। यानी भारत में हर 100 मरीजों में 52.8 ठीक हो रहे हैं।   

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved