MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • National News
  • छूने से हो सकती है मौत, फिर भी फर्ज के आगे सबकुछ न्यौछावर कर दिया, ऐसी है डॉक्टर्स की इमोशनल कहानी

छूने से हो सकती है मौत, फिर भी फर्ज के आगे सबकुछ न्यौछावर कर दिया, ऐसी है डॉक्टर्स की इमोशनल कहानी

नई दिल्‍ली. देश के 32 राज्यों में कोरोना का प्रकोप जारी है। देश में संक्रमण का आंकड़ा 4900 तक पहुंच गया है। जबकि 131 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस का खतरा कितना बड़ा है, इसका कहर देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश और दुनिया के लिए कोरोना कितना बड़ा संकट बन कर उभरा है। इन सब के बीच डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, प्रशासन और सरकार कोरोना को मात देने के लिए जी जान से जुटे हैं। डॉक्टर  मरीजों को बचाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। अक्सर डॉक्टर और नर्स की मार्मिक तस्वीरें सामने आती हैं। कोई डॉक्टर 10 दिन से अपने परिवार से नहीं मिल रहा तो कोई डॉक्टर संक्रमित मरीजों को बचाने के लिए घर ही नहीं जा रहा है। इन सब के बीच दिल्ली एम्स में तैनात डॉक्टरों की कहानी सामने आई है। कोरोना से जारी जंग के बीच हालात यह है कि किसी डॉक्टर का भरा-पूरा परिवार है जिससे वो हफ्तों से नहीं मिला, कोई कुंआरा है और घर पर उसके मां-बाप उसकी चिंता में व्याकुल हैं। खतरा भी दोतरफा है। एक तरफ, लगातार संक्रमित बीमारी से जूझ रहे शरीरों के संपर्क में रहना और दूसरा कई जगहों पर डॉक्टर और नर्सों पर हमला भी हो रहा है। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 07 2020, 04:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
परिवार से बात करने में डर लगता हैः दिल्‍ली का एम्‍स लगातार कोरोना वायरस मरीजों के इलाज में लगा हुआ है। सीनियर तो सीनियर, यहां के जूनियर डॉक्‍टर्स दिन-रात एक कर मरीजों को ठीक करने की कोशिश में हैं। खुद अपने परिवार से बात करने का वक्‍त नहीं है मगर मरीजों की खबर जरूर लेते रहते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
डॉ. अम्बिका AIIMS के COVID-19 ट्रीटमेंट वार्ड में तैनात हैं। बात करते-करते उनका गला रुंध जाता है। डॉ. अम्बिका कहती हैं, 'जब आप अपने घरवालों से बात करते हैं तो आपको भी डर होता है क्‍योंकि दोनों तरफ से कभी कुछ भी हो सकता है। हो सकता है वो बीमार पड़ जाएं और आप उनकी केयर ना कर पाएं। उस बात का गिल्‍ट आप कभी बर्दाश्‍त नहीं कर सकते।'
36
डॉ. अम्बिका की आंखों में आंसू आ जाते हैं। मगर इसके बाद वो बेहद जरूरी बात कहती हैं। उनका ये मैसेज सिर्फ उनके माता-पिता तक नहीं, भारत के हर इंसान तक पहुंचना चाहिए जिसे यह एहसास नहीं कि फ्रंटलाइन पर मौजूद डॉक्‍टर्स और हेल्‍थ वर्कर्स कैसे मेंटल ट्रॉमा के बीच काम कर रहे हैं। डॉ. अम्बिका बताती हैं, 'मेरा परिवार वैसा परिवार है जो खुद को बड़ा मजबूत होने की कोशिश करता है। अब भी जब वो कॉल करते हैं तो कभी नहीं कहते कि वापस आ जाओ। छोड़ दो, क्‍या रखा है इन सबमे। जान सबसे पहले है। ऐसा कभी मैंने आज तक अपनी जिंदगी में नहीं सुना।'
46
बड़े कठिन हालात में कर रहे ड्यूटीः दिल्‍ली एम्‍स के डॉ. पवन कहते हैं, 'कोरोना के वक्‍त भी रेजिडेंट डॉक्‍टर्स को खासा स्‍ट्रेस रह रहा है। ये डर होता है कि गलती से हम इन्फेक्शन लेकर चले गए तो फिर घरवालों को भी हो जाएगा।' उन्‍होंने कहा, 'अभी तो स्‍टार्ट है। सबको बड़ा सावधान रहना होगा।
56
केसेज बढ़ना स्‍टार्ट होंगे तो अभी जितने इक्विपमेंट्स मिल रहे हैं, उतने भी नहीं मिल पाएंगे। हमें गाइडलाइंस का ध्‍यान रखना है।'
66
मां मुझे वॉयस नोट्स भेजकर हालचाल पूछती हैः एम्‍स के ही डॉ. अमनदीप ने कहा, 'मेरी मां मुझसे बार-बार यही कहती हैं कि मरीजों की सेवा करता रहूं। वह मुझे वॉयस नोट्स भेजकर मेरा हाल पूछती हैं। बड़ा भावुक हो जाता हूं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घरों में ही रहें, तभी हम COVID-19 को हरा पाएंगे।'

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Gaurav Bhatia Case: कोर्ट ने CJP नेताओं को फटकारा, जानें दिपके-दास और रांका पर क्या हुआ?
Recommended image2
Hardoi Crime: 7 महीने का गर्भ, 1 साल की बेटी... फिर भी दया नहीं आई, हैवान पति ने पीटकर मार डाला!
Recommended image3
BRICS Summit 2026: ब्रिक्स में मोदी के साथ कौन-कौन नेता होंगे शामिल? सामने आई पूरी लिस्ट
Recommended image4
BRICS Summit से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 500 CCTV कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
Recommended image5
Gurugram PG Murder: पत्नी-बच्चों के सामने PG ऑपरेटर को पूर्व फौजी ने माथे पर क्यों मारी गोली?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved