MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Morbi Accident: 7 तरह के होते हैं ब्रिज, आखिर डिजाइन के हिसाब से कितनी होनी चाहिए हर एक पुल की सेफ डिस्टेंस

Morbi Accident: 7 तरह के होते हैं ब्रिज, आखिर डिजाइन के हिसाब से कितनी होनी चाहिए हर एक पुल की सेफ डिस्टेंस

Morbi Bridge Accident: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को सस्पेंशन ब्रिज टूटने से अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालो में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा हैं। यह हादसा रविवार शाम 7 बजे उस वक्त हुआ, जब 765 फीट लंबे और साढ़े 4 फीट चौड़े केबल सस्पेंशन ब्रिज पर जरूरत से ज्यादा लोग पहुंच गए। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के वक्त पुल पर करीब 400 लोग पहुंच गए थे, जिससे यह भार नहीं सह पाया और टूट गया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सस्पेंशन ब्रिज ज्यादा भार सहने लायक नहीं होते, या फिर इसमें लापरवाही की गई है। बता दें कि सामान्यत: पुल 7 तरह के होते हैं। हर एक पुल की भार सहने की क्षमता उसके डिजाइन पर निर्भर करती है। आइए जानते हैं अलग-अलग पुलों के बारे में। 

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Nov 11 2022, 10:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

ये पुल का सबसे पुराना डिजाइन है। इस तरह के पुल में एक या उससे ज्यादा कई क्षैतिज (horizontal) बीम होते हैं, जो दोनों छोर के बीच की दूरी को कम करने का काम करते हैं। शुरुआत में इन्हें छोटी नदियों और नालों पर लकड़ी के लट्ठे छोड़कर बनाया जाता था। हालांकि, बाद में ये कंक्रीट और गर्डर की मदद से बनते हैं। 

27

इस तरह के डिजाइन में पुल पर आने वाले भार को बांटने के लिए इसके ऊपर त्रिकोण आकार के जाल का उपयोग किया जाता है। यह पुल बीम ब्रिज से ज्यादा मजबूत माना जाता है, क्योंकि ये उसकी तुलना में ज्यादा भार को संभाल सकता है। ट्रस पुल को बनाने में ज्यादातर स्टील का उपयोग होता है।

37

आर्क ब्रिज में आर्क का उपयोग होता है, जो पुल के नीचे लगाया जाता है। इस तरह का पुल ज्यादा ऊंचाई वाली जगहों पर बनाए जाते हैं। यह काफी मजबूत होते हैं। ये पुल रेल और सड़क परिवहन के लिए बहुत अच्छा होता है। आर्क पुल बनाने के लिए स्टील का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि भारत में चिनाब नदी पर बना पुल एक आर्क ब्रिज ही है। 

47

ये भी आर्क ब्रिज की ही तरह होते हैं। इस तरह के पुल के किनारों पर आर्क डिजाइन बने होते हैं, जो पुल के खंभे से जुड़े होते हैं। ये डिजाइन पुल पर आने वाले भार को खंभों के जरिए नींव में ट्रांसफर कर देते हैं, जिससे पुल पर ज्यादा लोड नहीं आता। देखने में ये पुल बेहद खूबसूरत लगते हैं। हालांकि, इनका मेंटेनेंस ज्यादा है। 

57

भारत के कोलकाता में स्थित हावड़ा ब्रिज एक केंटीलिवर ब्रिज है। इस तरह के ब्रिज अपने भार को एक वर्टिकल ब्रेसिजिंग की जगह हॉरिजोंटल बीम के साथ डायग्नल ब्रेसिंग के माध्यम से संभालते हैं, जो केवल दो छोर पर टिका होता है। इस तरह के ब्रिज का उपयोग कम दूरी के लिए होता है। अगर ज्यादा दूरी के लिए बनाना है तो इसमें पिलर्स की संख्या बढ़ानी होगी। 

67

गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर बना पुल सस्पेंशन ब्रिज था। इस तरह के ब्रिज में ट्रैफिक लोड को डिस्ट्रिब्यूट करने के लिए वर्टिकल सस्पेंडर्स से लगी फैलाने वाली रस्सियों या केबल्स का उपयोग किया जाता है। पहले इस तरह के पुल लकड़ी और बांस की डेकिंग के साथ बनाए जाते थे। हालांकि, अब इसमें स्टील की तार का उपयोग किया जाता है। इस पुल का ज्यादातर हिस्सा लचीला होता है जो हवा और भूकंप को आसानी से झेल लेता है। 

77

इस तरह के ब्रिज में केबल्स का उपयोग किया जाता है, जो सीधे एक या उससे ज्यादा वर्टिकल कॉलम या पिलर से जुड़े होते हैं। आज के समय में इस तरह के पुल काफी पॉपुलर हैं। ये कैंटिलीवर पुलों की तुलना कहीं ज्यादा मजबूत और लंबे होते हैं। इस तरह के पुल बनाने में स्टील, कंक्रीट, बॉक्स गर्डर्स और स्टील की रस्सी या केबल का इस्तेमाल किया जाता है। ये पुल रेल यातायात को छोड़ सभी तरह के भार को सहने के लिए बेहतर होते हैं। मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक केबल स्टे ब्रिज है।

ये भी देखें : 

मौत का पुल: कहानी सैकड़ों जान लेने वाले मोरबी ब्रिज की, जानें सबसे पहले कब और किसने बनवाया था ये झूलता पुल

PHOTOS: दिवाली के 1 दिन बाद ही खुला था 765 फीट लंबा मोरबी ब्रिज, केबल टूटते ही नदी में समा गईं 400 जानें

7 सबसे बड़े पुल हादसे: कहीं ढह गया बनता हुआ ब्रिज तो कहीं पुल टूटने की वजह से नदी में समा गई पूरी ट्रेन

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image2
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image3
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Recommended image4
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
Recommended image5
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved