MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • कश्मीर से कन्याकुमारी तक...छुट्टियों में गुलजार रहते थे भारत के ये टूरिस्ट प्लेस, आज हैं वीरान

कश्मीर से कन्याकुमारी तक...छुट्टियों में गुलजार रहते थे भारत के ये टूरिस्ट प्लेस, आज हैं वीरान

नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस से अब तक दुनिया में 2.18 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में अब तक कोरोना से 1000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। आम तौर पर भारत में इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। लोग अपने अपने परिवारों के साथ छुट्टियां बिताने पर्यटक स्थलों की ओर निकल जाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते छुट्टियां घर पर ही बीत रहीं हैं। भारत में जो पर्यटक स्थल भीड़ से गुलजार रहते थे, वे आज सुनसान पड़े हैं। मानो लोगों के आने का इंतजार कर रहे हों। आईए देखते हैं कश्मीर से कन्याकुमारी तक इन दिनों कैसे वीरान हैं पर्यटक स्थल....

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 29 2020, 03:48 PM IST| Updated : Apr 29 2020, 05:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
128

भारत की खूबसूरती का जिक्र करें तो मुकुट कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर की बात किए बिना यह अधूरा सा लगता है। गर्मियों में कश्मीर पर्यटकों की पहली पसंद मानी जाती है। भारत का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर आज सुनसान है।  श्रीनगर की डल झील का सुंदर दृश्य। जहां इन दिनों हजारों लोग इसकी खूबसूरती निहारने के लिए आते थे। आज यहां एक भी पर्यटक नहीं है। यहां तक तक शिकारा भी खड़े खड़े थकी हुई नजर आने लगी हैं। 

228

ताज महल: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल इन दिनों पर्यटकों की राह तकता नजर आ रहा है। यहां आम तौर पर इस मौसम में हर रोज हजारों देशी विदेशी पर्यटक रोज इसकी खूबसूरती निहारने आते हैं।

328

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर भी लॉकडाउन के चलते बंद है। यहां हर रोज हजारों श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। लेकिन अभी यह बंद है।

428

हरि की पौड़ी हरिद्वार में भी लॉकडाउन के वक्त सुनसान है। आम दिनों में यहां हर रोज हजारों श्रद्धालु डुबकी लगाने आते हैं।

528

जयपुर का जंतर मंतर भी इन दिनों सुनसान है। जयपुर का जन्तर मन्तर सवाई जयसिंह द्वारा 1724 से 1734 के बीच निर्मित एक खगोलीय वेधशाला है। यह यूनेस्को के 'विश्व धरोहर सूची' में सम्मिलित है।

628

मुंबई का ताज पैलेस होटल। 2008 में आतंकी हमलों में यह होटल भी शिकार हुआ था। इसके बावजूद लोगों में होटल के प्रति जिज्ञासा कम नहीं हुई। देश विदेश से जाने वाले पर्यटक इसका दीदार करने जरूर पहुंचते हैं।  

728

मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक रोड की खूबसूरत तस्वीर। आम दिनों में इस रोड से हजारों वाहन हर घंटे निकलते हैं।

828

कोलकाता का एस्प्लानेड जंक्शन। यहां से हर रोज हजारों यात्री देश के दूसरे कोनों के लिए अपनी यात्रा करते हैं। लेकिन रेलवे ने 14 मार्च तक अपनी सभी ट्रेनों को ना चलाने का फैसला किया है।

928

इंडिया गेट का नजारा। लॉकडाउन के चलते आज पर्यटकों की राह का इंतजार करता दिख रहा है।

1028

अमृतसर में महाराजा रंजीत सिंह स्टैच्यू के पास पसरा सन्नाटा।

1128

सुनसान पड़ा बनारस का गंगा घाट। यहां हर रोज पर्यटकों का मेला सा लगा नजर आता था। लेकिन आज घाट एक एक पर्यटक की राह तकता नजर आ आता है।
 

1228

मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया। हर रोज यहां हजारों पर्यटक इसे देखने आते हैं। इसे 1911 में अंग्रेजों द्वारा बनवाया गया था।

1328

हैदराबाद की ऐतिहासिक चार मीनार। आम दिनों भीड़ से गुलजार रहने वाली इस जगह पर आज सिर्फ कुछ पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।

1428

राजस्थान के जयपुर में बना हवा महल। इन दिनों लॉकडाउन के चलते अन्य पर्यटक स्थलों की तरह बंद है। यहां इस मौसम में हजारों पर्यटक आते थे। यह 1799 में सवाई मान सिंह द्वारा बनवाया गया था।

1528

दिल्ली का राजपथ।

1628

श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद का नजारा। रमजान के वक्त यह इलाका काफी हरा भरा नजर आता था। लेकिन अब यह सुनसान है।

1728

नई दिल्ली का सफदरगंज मकबरा। सफदरजंग का मकबरा अंतिम मुगल बादशाह मुहम्मद शाह (1719-1748) के शक्तिशाली व कुशल प्रधान मंत्री सफदरजंग की स्मृति में नवाब शुजादुल्लाह ने 1754 ई.में बनवाया था। यहां सफदरजंग और उनकी बेगम की कब्र बनी हुई है। 

1828

गुवाहाटी का कामाख्या मंदिर। यह देश में स्थित 51 शक्ति पीठों में एक है। यहां हर रोज हजारों श्रद्धालु आते हैं।

1928

बंद पड़ा लखनऊ जू।

2028

मदुरई का मीनाक्षी मंदिर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved