MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi
Hartalika Teej Wishes in Hindi
Satna Crime
Osama Bin Laden
BRICS Summit
Nagpur Crime
BRICS Summit 2026
Journalist Divya Shrivastava
Air India Pilot Death
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • National News
  • PHOTOS: यह है एशिया का सबसे बड़ा ट्राइबल फेस्टिवल; जहां देवी को चढ़ाया जाता है अपने वजन के बराबर खास 'सोना'

PHOTOS: यह है एशिया का सबसे बड़ा ट्राइबल फेस्टिवल; जहां देवी को चढ़ाया जाता है अपने वजन के बराबर खास 'सोना'

हैदराबाद, तेलंगाना.  भारत विविधताओं भरा देश है। जिन्हें जनजातीय संस्कृति(Tribal Culture), उनकी धार्मिक और सामाजिक परंपराएं और जीवनशैली को करीब से जानने में दिलचस्पी रही है, वे मेदाराम जतारा(Medaram Jathara 2022) जनजातीय मेले के बारे में जरूर जानते होंगे। एशिया का सबसे बड़ा जनजातीय मेला और भारत में कुंभ के बाद दूसरा सबसे बड़ा मेला 'मेदाराम जतारा' ट्राइबल फेस्टिवल तेलंगाना में 16 फरवरी से शुरू हुआ था, इसका 19 फरवरी को अंतिम दिन है। इस चार दिवसीय उत्सव को तेलंगाना की दूसरी सबसे बड़ी कोया जनजातीय मनाती है। इस मेले से जुड़ी कई परंपराएं हैं। आइए जानते हैं मेले के बारे में और देखते हैं कुछ फोटोज..

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 19 2022, 02:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मेदारम जतारा देवी सम्माक्का और सरलम्मा के सम्मान में आयोजित किया जाता है। यह उत्सव ‘माघ’ महीने (फरवरी) में पूर्णमासी को दो वर्षों में एक बार मनाया जाता है। सम्माक्का की बेटी का नाम सरलअम्मा था। उनकी प्रतिमा पूरे कर्मकांड के साथ कान्नेपल्ली के मंदिर में स्थापित है। यह मेदारम के निकट एक छोटा सा गांव है। 

 

यह तस्वीर AIS स्मिता सभरवाल (Smita Sabharwal) के twitter पेज से ली गई है।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी(Kishan Reddy) ने एशिया के सबसे बड़े जनजातीय महोत्सव मेदारम जतारा का दौरा किया और तेलंगाना के मेदारम में देवी सम्मक्का और सरलम्मा की पूजा की। किशन रेड्डी ने अपने वजन के बराबर गुड़ भी चढ़ाया, जिसे 'बंगाराम' (सोना) के नाम से जाना जाता है।
 

39

तेलंगाना के वन, कानून और बंदोबस्ती मंत्री इंद्रकरण रेड्डी(Indrakaran Reddy) जनजातीय उत्सव मेदारम जतारा का दौरा किया और देवी सम्मक्का और सरलम्मा की पूजा की।

49

जनजातीय विभाग संग्रहालय मेदारम में इस बार कोया गांव के साथ 20 पारंपरिक आदिवासी झोपड़ियों को कोया सांस्कृतिक और वहां उपकरण (कोया शिल्प गांव) के रूप में प्रदर्शित करने की सुविधा प्रदान की गई।

इस आयोजन के तहत भोर(सुबह) में पुजारी पवित्र पूजा करते हैं। पारंपरिक कोया पुजारी (काका वाड्डे), पहले दिन सरलअम्मा के प्रतीक-चिह्नों (आदरेलु/पवित्र पात्र और बंडारू/हल्दी और केसर के चूरे का मिश्रण) को कान्नेपाल्ले से लाते हैं और मेदारम में गाद्दे (मंच) पर स्थापित करते हैं। यह कार्यक्रम पारंपरिक संगीत (डोली/ढोलक/अक्कुम/पीतल का मुंह से बजाने वाला बाजा तूता कोम्मू/सिंगी वाद्य-यंत्र, मंजीरा इत्यादि) के बीच पूरा किया जाता है। साथ में नृत्य भी होता है। तीर्थयात्री इस पूरे जुलूस में शामिल होते हैं और देवी के सामने नतमस्तक होकर अपने बच्चों, आदि के लिये आशीर्वाद मांगते हैं।

59

यह तस्वीर मेदाराम जतारा में बने आदिवासी संग्रहालय(tribal museum medaram jathara) की है, जहां देवी श्री समक्का सरलम्मा(Sri Sammakka Saralamma) की जीवनी दिखाई गई है।

69

मेले में विभिन्न गांवों की कई अनुसूचित जनजातियां वहां इकट्ठा होती हैं। तेलंगाना सरकार के आदिवासी कल्याण विभाग के सहयोग से कोया आदिवासियों द्वारा आयोजित किया जाता है। यह आदिवासियों को उनकी अनूठी जनजातीय परंपराओं, संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने तथा वैश्विक स्तर पर उनके आदिवासी इतिहास को बढ़ावा देने में सहायता करता है। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना का भी प्रतीक है।

यह तस्वीर AIS स्मिता सभरवाल (Smita Sabharwal) के twitter पेज से ली गई है।
 

79

 मेदारम जतारा में लाखों तीर्थयात्री पहुंचते हैं। इसे देखते हुए पुलिस की व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। LIVE सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। श्री सम्मक्का सरलम्मा मेदारम जतारा 2022 के लिए 9000+पुलिस तैनात है।

यह भी पढ़ें-मेदाराम जतारा: ये है एशिया का सबसे बड़ा आदिवासी मेला; देखने को मिलती हैं अद्भुत परंपराएं; देखिए कुछ PICS

89

विभिन्न गांवों के श्रद्धालु और विभिन्न अनुसूचित जनजातियां यहां इक्ट्ठा होती हैं। साथ ही करोड़ों तीर्थयात्री मुलुगू जिले में आते हैं और पूरे हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाते हैं। इस समय जतारा त्योहार दो वर्ष में एक बार मनाया जाता है और उसका आयोजन कोया जनजाति करती है। इसमें तेलंगाना सरकार का जनजातीय कल्याण विभाग सहयोग करता है।  (अपने बराबर का गुड़ तोलकर देवी को चढ़ाते श्रद्धालु)

यह भी पढ़ें-सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा: PM मोदी से मिलकर भावुक हुए अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक सिख और हिंदू; PICS

99

कान्नेपाल्ली के गांव वाले ‘आरती’ करते हैं तथा सरलअम्मा की भव्य विदाई का आयोजन करते हैं। इसके बाद सरलअम्मा की प्रतिमा को ‘जामपन्ना वागू’ (एक छोटी नहर, जिसका नाम जामपन्ना के नाम पर रखा गया है) के रास्ते मेदारम गाद्दे लाया जाता है। गाद्दे पहुंचकर सरलअम्मा की विशेष पूजा होती है और अन्य कर्म-कांड किये जाते हैं। 

यह भी पढ़ें-'मेरे खून में सिखी मेरे खून में सेवा है', जब अपने आवास पर सिख नेताओं से मिले PM Modi

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rahul Gandhi BRICS Dinner: डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का तंज, बोले- ‘80% भारतीय मांसाहारी हैं’
Recommended image2
दिल्ली में BRICS Summit का असर! ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 4,712 चालान कटे
Recommended image3
BRICS Summit 2026: मोदी बोले- यहां सुनी जाती है ग्लोबल साउथ की आवाज, इसलिए बढ़ा भरोसा
Recommended image4
Bin Laden Hit List: क्या 9/11 से पहले ही भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा? CIA फाइल्स का सच
Recommended image5
BRICS Summit: PM मोदी के डिनर में क्यों नहीं आए शी जिनपिंग? जानिए क्या रही गैरमौजूदगी की वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved