MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Puducherry election : 300 साल तक फ्रांसीसिसों के कब्जे में रहा पुडुचेरी, यहां आकर मिलता है मन को सुकून

Puducherry election : 300 साल तक फ्रांसीसिसों के कब्जे में रहा पुडुचेरी, यहां आकर मिलता है मन को सुकून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी के दौरे पर थे। आध्यात्मिक और धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भारत में खास महत्व रखने वाला यह केंद्र शासित प्रदेश इस समय राजनीतिक उथल-पुथल के कारण चर्चाओं में हैं। 22 फरवरी को यहां की वी नारायणसामी की कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने विद्रोहियों के आगे घुटने टेक दिए। अब यहां इलेक्शन की तैयारी है। खैर, आपको बता दें कि पुडुचेरी पुदुचेरी (Puducherry) को पोंडीचेरी (Pondicherry) भी कहते हैं। यह फ्रांसीसी उपनिवेश का मुख्य शहर रहा है। सितंबर, 2006 में इसका आधिकारिक रूप से नाम बदलकर पुडुचेरी कर दिया गया। इस अर्थ होता है-नया गांव। पुडुचेरी बंगाल की खाड़ी पर बसा हुआ है। इसका गठन 1 नवंबर, 1954 को किया गया था। आइए जानते हैं इससे जुड़ीं कुछ खास बातें

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 25 2021, 10:05 AM IST| Updated : Feb 25 2021, 06:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

पुडुचेरी का इलाका करीब 300 सालों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा। यहां आज भी फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति के दर्शन होते हैं। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। अभी कोरोना के चलते आवाजाही कम है।

( पुडुचेरी स्थित बीच और ओरोविल या ऑरोविल्ले बीच स्थित मातृ मंदिर)

26

पुडुचेरी बंगाल की खाड़ी के पूर्व में स्थित है। यह 4 अलग(जो एक दूसरे से जुड़े नहीं हैं) जिलों से मिलकर बना है। ये जिले हैं-पुडुचेरी शहर, कराईकल(यह तमिलनाडु से घिरा है), यानम बंगाल की खाड़ी में (आंध्रप्रदेश से घिरा है) और माहे(केरल से घिरा है) अरब सागर में है।

36

यहां की मुख्य भाषा तमिल है। यह तमिल बहुल जिलों और कराईकल में बोली जाती है। बता दें तमिल तमिलनाडु राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह श्रीलंका, सिंगापुर की एक सह आधिकारिक भाषा है। व हीं, मलेशिया और मारीशस में भी बोली जाती है। पुडुचेरी में तेलुगु और अंग्रेजी भी बोली जाती है।

46

पुडुचेरी में आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कई जगहे हैं। जैसे- यह ऋषि अगस्त्य की भूमि है। पुडुचेरी वैदिक संस्कृति का केंद्र है। यहां 12वीं शताब्दी में आध्यात्मिक शक्ति बढ़ी। यहां अरविंदो आश्रम है। आध्यात्मिक शांति की तलाश में यहां हर साल हजारों लोग आते हैं।

56

पुडुचेरी पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण जगह है। यहां के पेराडाइज बीच पर डॉल्फिन के करतब देखने को मिलते हैं। ऑरोविल्ले बीच कम गहरा होने से शौकिया तैराकों को पसंद आता है। पुडुचेरी के बीच में स्थित पार्क स्मारक खूबसूरत जगह है। इसका निर्माण नेपालियन तृतीय ने कराया था। अरिकमेडु, आनंद रंगा पिल्लई महल, डुप्लेक्स की प्रतिमा, विल्लन्नूर आदि भी दर्शनीय स्थल हैं।
 

66

पुडुचेरी अपने नजदीकी हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। वहीं इसके निकटवर्ती रेलवे स्टेशन विल्लापुरम, चेन्नई, मदुरै और त्रिवेंद्रम हैं। यह राजमार्ग-45 से जुड़ा है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved