- Home
- National News
- Puducherry election : 300 साल तक फ्रांसीसिसों के कब्जे में रहा पुडुचेरी, यहां आकर मिलता है मन को सुकून
Puducherry election : 300 साल तक फ्रांसीसिसों के कब्जे में रहा पुडुचेरी, यहां आकर मिलता है मन को सुकून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी के दौरे पर थे। आध्यात्मिक और धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भारत में खास महत्व रखने वाला यह केंद्र शासित प्रदेश इस समय राजनीतिक उथल-पुथल के कारण चर्चाओं में हैं। 22 फरवरी को यहां की वी नारायणसामी की कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने विद्रोहियों के आगे घुटने टेक दिए। अब यहां इलेक्शन की तैयारी है। खैर, आपको बता दें कि पुडुचेरी पुदुचेरी (Puducherry) को पोंडीचेरी (Pondicherry) भी कहते हैं। यह फ्रांसीसी उपनिवेश का मुख्य शहर रहा है। सितंबर, 2006 में इसका आधिकारिक रूप से नाम बदलकर पुडुचेरी कर दिया गया। इस अर्थ होता है-नया गांव। पुडुचेरी बंगाल की खाड़ी पर बसा हुआ है। इसका गठन 1 नवंबर, 1954 को किया गया था। आइए जानते हैं इससे जुड़ीं कुछ खास बातें
| Published : Feb 25 2021, 10:05 AM IST / Updated: Feb 25 2021, 06:27 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
पुडुचेरी का इलाका करीब 300 सालों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा। यहां आज भी फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति के दर्शन होते हैं। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। अभी कोरोना के चलते आवाजाही कम है।
( पुडुचेरी स्थित बीच और ओरोविल या ऑरोविल्ले बीच स्थित मातृ मंदिर)
पुडुचेरी बंगाल की खाड़ी के पूर्व में स्थित है। यह 4 अलग(जो एक दूसरे से जुड़े नहीं हैं) जिलों से मिलकर बना है। ये जिले हैं-पुडुचेरी शहर, कराईकल(यह तमिलनाडु से घिरा है), यानम बंगाल की खाड़ी में (आंध्रप्रदेश से घिरा है) और माहे(केरल से घिरा है) अरब सागर में है।
यहां की मुख्य भाषा तमिल है। यह तमिल बहुल जिलों और कराईकल में बोली जाती है। बता दें तमिल तमिलनाडु राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह श्रीलंका, सिंगापुर की एक सह आधिकारिक भाषा है। व हीं, मलेशिया और मारीशस में भी बोली जाती है। पुडुचेरी में तेलुगु और अंग्रेजी भी बोली जाती है।
पुडुचेरी में आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कई जगहे हैं। जैसे- यह ऋषि अगस्त्य की भूमि है। पुडुचेरी वैदिक संस्कृति का केंद्र है। यहां 12वीं शताब्दी में आध्यात्मिक शक्ति बढ़ी। यहां अरविंदो आश्रम है। आध्यात्मिक शांति की तलाश में यहां हर साल हजारों लोग आते हैं।
पुडुचेरी पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण जगह है। यहां के पेराडाइज बीच पर डॉल्फिन के करतब देखने को मिलते हैं। ऑरोविल्ले बीच कम गहरा होने से शौकिया तैराकों को पसंद आता है। पुडुचेरी के बीच में स्थित पार्क स्मारक खूबसूरत जगह है। इसका निर्माण नेपालियन तृतीय ने कराया था। अरिकमेडु, आनंद रंगा पिल्लई महल, डुप्लेक्स की प्रतिमा, विल्लन्नूर आदि भी दर्शनीय स्थल हैं।
पुडुचेरी अपने नजदीकी हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। वहीं इसके निकटवर्ती रेलवे स्टेशन विल्लापुरम, चेन्नई, मदुरै और त्रिवेंद्रम हैं। यह राजमार्ग-45 से जुड़ा है।