MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • 1905 का वो खूनी संडे, जब सैनिकों ने 500 निहत्थे मजदूरों को गोलियों से भून दिया था

1905 का वो खूनी संडे, जब सैनिकों ने 500 निहत्थे मजदूरों को गोलियों से भून दिया था

22 जनवरी, 1905 रविवार का दिन इतिहास में 'रूसी क्रांति' की शुरुआत माना जाता है। इस दिन अपने मेहनताने और काम के घंटों जैसे मुद्दे पर मजदूर प्रदर्शन कर रहे थे। सैकड़ों मजदूर आंदोलन करते हुए पीटर्सबर्ग के विंटर पैलेस की ओर कूच कर चुके थे। ये लोग शासक जार निकोलस से मिलने रवाना हुए थे। लेकिन इससे पहले ही महल में सैनिकों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। इसमें 500 से ज्यादा मजदूर मारे गए। इस दिन को रूस के इतिहास में खूनी संडे कहा जाता है। इसी घटना के बाद 1917 में व्लादिमिर लेनिन के नेतृत्व में रूसी क्रांति की शुरुआत हुई। यानी रूसी क्रांति दो चरणों में हुई।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 22 2021, 10:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

1905 में रूसी साम्राज्य में एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन हुआ था। इसे ही रूसी क्रांति के नाम से जाना जाता है। जापान से हुए युद्ध में हारने के बाद रूस निराशा और असंतोष में था। जनता शासन से इतनी नाराज हो उठी कि विद्रोह कर दिया। जापान ने इसमें आग में घी डालने का काम किया।

25

जार एक तरह से तानाशाह था। वे अपनी मनमर्जी करता था। जार के मंत्री पोवीडोनोस्नेव, टाल्सटाय और प्लेहवे ने आंदोलन को दबाने जनता पर घोर अत्याचार किए। इससे आतंकवाद बढ़ता चला गया।

35

रूसी क्रांति 1905 से 1917  तक चली। 1917 में हुई क्रांति को बोल्शेविक क्रांति कहते हैं। बोल्शेविक एक राजनीतिक ग्रुप था। इसने रूस की क्रांति में खास भूमिका निभाई थी।

45

रूसी क्रांति के बाद जार के राज्य का अंत हो गया और रूस सोवियत समाजवादी गणराज्य में बदल गया। इस क्रांति के बाद रूस विश्व में एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरा।

55

रूसी क्रांति का नेतृत्व व्लादिमिर इलीइच उल्यानोव ने किया था। उन्हें लेनिन के नाम से जाना जाता था। उनका जन्म 22 अप्रैल, 1870 को हुआ था। मृत्यु 21 जनवरी, 1924 को। वे 1917 से 24 तक सोवियत रूस और 1922 से 24 तक सोवियत संघ के भी हेड ऑफ गवर्नमेंट रहे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved