- Home
- National News
- भारत की डिजिटल स्ट्राइक से सदमे में चीन, जानिए टिकटॉक-हेलो बैन होने से होगा इतने हजार करोड़ का नुकसान
भारत की डिजिटल स्ट्राइक से सदमे में चीन, जानिए टिकटॉक-हेलो बैन होने से होगा इतने हजार करोड़ का नुकसान
नई दिल्ली. चीन से चल रहे विवाद के बीच भारत सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स बैन कर दी हैं। इन ऐप्स में टिकटॉक (tiktok), लाइकी (likee) और यूसी ब्राउजर (uc browser) जैसे ऐप्स शामिल हैं। ये भारत में काफी चर्चित थे। करोड़ों भारतीय लोग इसका इस्तेमाल करते थे। सरकार के इस कदम को चीन को भारी नुकसान होगा, इसलिए इसे डिजिटल स्ट्राइक भी माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि इन ऐप्स से चीन को कितना नुकसान होगा?

अकेले टिकटॉक से होगा इतने करोड़ रुपए नुकसान
मोदी सरकार ने जिन 59 ऐप्स को बैन किया है, उनमें सबसे ज्यादा चर्चा टिकटॉक की है। सेंसरटावर की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप ने जून 2019 से जून 2020 तक सिर्फ यूजर स्पेंडिंग से ही 6.9 करोड़ रुपए कमाएं हैं। कंपनी को 2019 की चौथी तिमाही में 377 करोड़ रु की कमाई हुई थी। 2019 में अकेले टिकटॉक ने 720 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में अकेले टिकटॉक बैन होने से चीन को 720 करोड़ रुपए का नुकसान होगा।
टिकटॉक की कंपनी बाइटडांस को लगेगा तगड़ा झटका
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक हेलो जैसे ऐप्स बैन होने से बाइटडांस कंपनी को करीब 45 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। क्योंकि कंपनी का फायदा तेजी से बढ़ रहा था।
लाइकी को भी होगा तगड़ा नुकसान
टिकटॉक की तरह दूसरी शॉर्ट वीडियो ऐप से चीन को काफी कमाई होती है। सिर्फ यूजर स्पेंडिंग से लाइकी को 7.76 लाख डॉलर यानी 5.79 करोड़ रुपए की कमाई होती है। लाइकी बैन होने से चीन की कमाई भी प्रभावित होगी।
यूसी ब्राउजर को भी होगा नुकसान
अलीबाबा कंपनी का यूसी ब्राउसर भी भारत में काफी चर्चित था। यूसी के दुनियाभर में करीब 43 करोड़ यूजर हैं। इनमें से 13 करोड़ सिर्फ भारत में हैं। इसके बैन होने से कंपनी को कुल आय की करीब एक तिहाई आय का नुकसान होगा।
मोबाइल कंपनियों को भी लगेगी चपत
भारत में xiaomi, oppo, vivo जैसी मोबाइल कंपनियां भारतीय बाजार में छाई हुई हैं। लेकिन गलवान में हुए विवाद के बाद से इनके बहिष्कार की मांग उठने लगी है। अकेले xiaomi का भारत में मार्केट शेयर 27% है। इसके अलावा oppo, vivo ने भी 2019 में तगड़ी ग्रोथ की है। दोनों कंपनियों को 707 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। अगर सरकार इन कंपनियों को बैन करती है तो चीन को तगड़ा झटका लगेगा।
भारत में चीनी एप के कितने यूजर्स?
भारत में करीब 50 करोड़ स्मार्टफोन यूजर है। वहीं, 80 करोड़ लोग समोबाइल या अन्य माध्यमों से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। भारत में स्मार्टफोन यूजर्स युवा हैं। भारत में करीब 30 करोड़ यूजर्स चाइनीज ऐप का इस्तेमाल करते हैं। भारत में अकेले TikTok के 20 करोड़ यूजर्स हैं। मंथली एक्टिव यूजर्स 12 करोड़ हैं। इसके अलावा 13 करोड़ भारतीय uc browser इस्तेमाल करते हैं। Cam Scanner के 10 करोड़ यूजर्स हैं। 8 करोड़ यूजर्स MI Community के हैं। जबकि Shareit के 20 करोड़ (मंथली एक्टिव यूजर) और Helo के 5 करोड़ (मंथली एक्टिव यूजर) हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.