- Home
- National News
- बर्फबारी के चलते जल्द करवट बदलेगा देश का मौसम, बस कुछ दिन और इंतजार, फिर निकलेंगे गर्म कपड़े, देखें कुछ PICS
बर्फबारी के चलते जल्द करवट बदलेगा देश का मौसम, बस कुछ दिन और इंतजार, फिर निकलेंगे गर्म कपड़े, देखें कुछ PICS
नई दिल्ली. देश का मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत यानी जम्मू-कश्मीर और हिमालयीन पहाड़ी क्षेत्रों जैसे-उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से बाकी राज्यों में भी सर्दी का असर दिखाई देने लगा है। हालांकि मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ तक सर्दी पहुंचने में भी 2-3 दिन और लगेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मध्य प्रदेश के पश्चिमी छोर पर पोस्ट मानसून एक्टिव है। वहीं, राजस्थान की तरफ भी एक चक्रवाती सिस्टम एक्टिव है। इसके असर से 12 नवंबर तक रात में तापमान में बढ़ा रहेगा। इसके बाद सर्दी जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है। उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश और हिमपात संभव है। देखिए कुछ तस्वीरें...

लाहौल स्पीति: हिमपात के एक ताजा दौर के बाद बर्फ से ढकी हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं का दृश्य, लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में 10 नवंबर को यूं था नजारा।
चेन्नई: चेन्नई में 10 नवंबर, 2022 को भारी बारिश के बाद आसमान में इंद्रधनुष दिखाई दिया। यहां अभी टेम्पेरचर अधिक है।
गौतम बौद्ध नगर: गौतम बौद्ध नगर जिले में धुंध की मोटी परत के बीच एक निर्माणाधीन पुल पर मजदूर। यहां वायु की गुणवत्ता अभी खराब है। दिल्ली में मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 11 नवंबर से यहां टेम्परेचर में कमी आएगी। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिल चलता रहेगा। इस बीच दिल्ली में प्रदूषण लगातार खराब कैटेगरी में बना हुआ है।
लाहौल स्पीति: 9 नवंबर, 2022 को लाहौल और स्पीति जिले के कोकसर में बर्फबारी के दौरान बर्फ से ढकी सड़क पर चलते लोग।
लाहौल स्पीति: 10 नवंबर, 2022 को लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में एक ताजा बर्फबारी के बाद अपने वाहन के शीशे से बर्फ साफ करता एक व्यक्ति।
यह तस्वीर कश्मीर घाटी की है। कश्मीर घाटी में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी जारी है। बुधवार को मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौजूदा मौसम की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार की भविष्यवाणी की है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.