MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • इतनी मुश्किल होती है एक एथलीट की जिंदगी, ना खाने को मिलती है फेवरेट चीज ना अपनों से बात करने का होता है समय

इतनी मुश्किल होती है एक एथलीट की जिंदगी, ना खाने को मिलती है फेवरेट चीज ना अपनों से बात करने का होता है समय

स्पोर्ट्स डेस्क : कहते हैं एक खिलाड़ी की जिंदगी संघर्षों से भरी हुई रहती है। यह उस खिलाड़ी की मेहनत ही होती है जो उसे ओलंपिक खेलों तक ले जाती है। कई बार हमें अपनी मेहनत का फल मिलता है तो कई बार निराशा हाथ लगती है, लेकिन एक एथलीट की जिंदगी कितनी मुश्किलों से भरी होती है इसका अंदाजा लगा पाना भी शायद आम इंसान के बस की बात नहीं है। सालों की कड़ी मेहनत अपनों से दूर रहना और ना जाने क्या कुछ एक एथलीट को ओलंपिक के मंच तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ त्यागना पड़ता है। कुछ ऐसे ही त्याग की भावना भारतीय शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने दिखाई है। रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास रचा लेकिन इस बार टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में वह अपने सिल्वर को गोल्ड में तब्दील करना चाहती हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि सिंधु ने कितने संघर्ष और त्याग के साथ अपने जीवन को सफल बनाया...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 28 2021, 08:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

कहते हैं हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, लेकिन इससे उलट कई बार एक सक्सेसफुल वीमेन के पीछे एक आदमी का हाथ भी होता है। जरूरी नहीं कि वह आदमी आपका हमसफर ही हो, वह आपका कोच, मेंटर या कोई भी हो सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु की जिंदगी में भी उन्हें कामयाब बनाने में उनके कोच पुलेला गोपीचंद की एक अहम भूमिका रही है। वह ना सिर्फ उन्हें बेहतरीन ट्रेनिंग देते हैं बल्कि 1 पेरेंट की तरह उनका ख्याल रखते हैं।

39

एक इंटरव्यू के दौरान पीवी सिंधु ने बताया था कि रियो ओलंपिक में जाने से पहले 3 महीने तक उनके पास मोबाइल नहीं था। वह किसी से बात कर पाती थी और ना किसी से मिल पाती थी सिर्फ और सिर्फ उनका फोकस उनके खेल पर था। सिंधु के कोच ने भी बताया था कि उन्होंने कड़ी मेहनत कर ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता और इसके बाद ही कोच ने उन्हें उनका फोन वापस किया।

49

पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद बताते हैं कि वह सिंधु की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज का ख्याल रखते हैं। उनकी फिटनेस से लेकर उनके खाने-पीने तक। सिंधु का वजन ना बढ़े इसके लिए वह सिंधु की प्लेट से खाना तक निकाल कर बाहर कर देते थे ताकि वह फिट रह सकें।

59

गोपीचंद अपनी अकेडमी में हर चीज का बहुत ध्यान रखते हैं। एथलीट्स के खेल से लेकर उनके खाने-पीने तक उनके अकेडमी में ब्रेड और शुगर पूरी तरह से बैन है। इतना ही नहीं कार्बोहाइड्रेट्स बढ़ाने वाले प्रोडक्ट भी वह एथलीट की थाली से दूर रखते हैं। वह बताते हैं कि सिंधु पर चॉकलेट और हैदराबादी बिरयानी खाने पर भी पाबंदी लगा दिया गया था।

69

हालांकि रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद सिंधु ने सबसे पहले आइसक्रीम खाने की इच्छा जताई थी। जिसे पूरा करते हुए गोपीचंद ने कहा था कि सिंधु को पूरी छूट है वह जीत के बाद जो चाहे वह खा सकती हैं।

79

पीवी सिंधु की सक्सेस के पीछे उनकी कोच का बहुत बड़ा हाथ रहा है। इस बात को सिंधु के पिता भी स्वीकार कर चुके हैं कि गोपीचंद ने उनकी बेटी के बराबर मेहनत की है।

89

आपको बता दें कि गोपीचंद को अपनी बैडमिंटन अकेडमी शुरू करने के लिए अपने घर तक को गिरवी रखना पड़ा था। दरअसल, आंध्र प्रदेश सरकार ने गोपीचंद को अकेडमी बनाने के लिए जमीन तो दी थी, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अपने और एथलीट्स का सपना पूरा करने के लिए अपने घर को तक गिरवी रख दिया था।

99

अब एक बार फिर भारत को शटलर पीवी सिंधु से पदक की उम्मीद है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में पीवी सिंधु बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। अपना पहला मुकाबला उन्होंने आसानी से जीत लिया था। अब उनका लक्ष्य अपने देश के लिए गोल्ड लाने का है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IPL 2026 : एक चूक जो RR को दिला सकती थी जीत, टीम के कोच संगकारा ने खोला हार का राज, वैभव की पारी क्यों हुई बेकार
Recommended image2
IPL Qualifier 2: करो या मरो मुकाबले में राजस्थान vs गुजरात, कौन पहुंचेगा IPL फाइनल?
Recommended image3
Vaibhav Sooryavanshi की तूफानी पारी के फैन हुए AB de Villiers, कह दी ऐसी बात टेंशन में आ जाएंगे कोहली-गिल
Recommended image4
कौन है गोल्ड मैन सुमित अंतिल? रच दिया ऐसा इतिहास की दुनिया देखती रह गई
Recommended image5
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved