MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • पिता हल लेकर खेतों में निकलते थे और 8 साल का बेटा हॉकी लेकर, आज दुनिया में बढ़ाया गौरव

पिता हल लेकर खेतों में निकलते थे और 8 साल का बेटा हॉकी लेकर, आज दुनिया में बढ़ाया गौरव

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) के पांचवे दिन हॉकी में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को पूल ए के मैच में करारी शिकस्त दी और मैच को 3-0 से जीत लिया। भारत की ओर से रूपिंदर सिंह (Rupinder Pal Singh) ने 2 और अपने करियर का पहला ओलंपिक मैच खेल रहे सिमरनजीत सिंह (Simranjit Singh) ने एक गोल किया। पंजाब के रहने वाले सिमरनजीत का ओलंपिक में खेलने का सपना इतनी आसानी से पूरा नहीं हुआ। जब उनके पिता खेत में हल चलाते थे, तो उन्होंने हॉकी स्टिक थामे देश का नाम रोशन करने का सपना देखा और आज उसे पूरा भी किया। आइए आज आपको बताते हैं इस खिलाड़ी के बारे में...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 27 2021, 12:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अक्सर उन लोगों की कहानी हमारे दिल को छू जाती है जो मुश्किलों से निकलकर अपने सपनों को पूरा करते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है ओलंपिक में हॉकी टीम के खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह की। जिन्होंने 8 साल की उम्र से ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था।
 

28

सिमरनजीत के ट्रेनर कहते हैं, कि वह सुबह और शाम बिना छुट्‌टी के प्रेक्टिस करते हैं। गर्मी हो या सर्दी, उन्होंने कभी प्रेक्टिस में नहीं छोड़ी। सिमरनजीत जब भी खेलते है तो वह कभी अंडरप्रेशर नहीं होते। 

38

कुछ ऐसा ही खेल उन्होंने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 में हुए स्पेन के खिलाफ मैच में करके दिखाया। सिमरनजीत ने 15वें मिनट में अपनी टीम के लिए एक शानदार गोल दागा और स्पेन के खिलाफ 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद  51वें मिनट पर रूपिंदर सिंह के एक और गोल से भारतीय टीम 3-0 से ये मुकाबला जीत गई।

48

वैसे तो पंजाब में हॉकी खेलने का चलन काफी पुराना है। यही कारण है कि मौजूदा हॉकी टीम में अधिकतर खिलाड़ी पंजाब के ही हैं। इन्हीं में से एक है सिमरनजीत सिंह उनके साथ ही उनके भाई गुरजंट सिंह, दोनों ही भाई भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

58

बटाला के गांव चाहल कला के एक परिवार में जन्मे सिमरनजीत का हॉकी खेलने का सपना इतनी आसानी से पूरा नहीं हुआ उनके पिता एक इकबाल सिंह खेतीबाड़ी किया करते थे, जबकि उनकी मां मनजीत कौर घर का कामकाज संभालती थी।
 

68

सिमरनजीत जब 8 साल के थे तब उन्होंने गांव के ग्राउंड में हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। जब उनके पिता ने उन्हें हॉकी खेलते देखा तो बिना पैसों की परवाह किए अपने बेटे को ट्रेनिंग के लिए शाहबाद हॉकी स्टेडियम भेजा। इसके बाद चीमा एकेडमी में उन्होंने प्रेक्टिस की। इस दौरान उनका सिलेक्शन सुरजीत हॉकी अकेडमी जालंधर में हो गया था।

78

कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सिमरनजीत का सिलेक्शन 2016 में जूनियर वर्ल्ड कप में हुआ। जहां उन्होंने बेल्जियम की टीम के सामने खेलते हुए चैंपियनशिप में फाइनल मैच में 2-1 से भारत को जीत दिलाने में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

88

लगातार उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए इस साल उनका सिलेक्शन ओलंपिक 2020 के लिए हुआ और उन्होंने अपने करियर का पहला ओलंपिक खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image3
Who Won Yesterday's IPL Match, 9th April 2026: KKR vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 15वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image4
Mukul Choudhary: बेटे के जन्म से पहले ही पिता ने क्रिकेटर बनाने की ठानी, मुकुल चौधरी ने पूरा किया पापा का ख्वाब
Recommended image5
KKR vs LSG: कौन हैं 21 साल के मुकुल चौधरी जिन्होंने KKR के जबड़े से छीन ली जीत, बरसों याद रहेगी पारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved