MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • कौन हैं रुमेश थरंगा पथिरागा? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा को हराकर जीता गोल्ड

कौन हैं रुमेश थरंगा पथिरागा? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा को हराकर जीता गोल्ड

Who is Rumesh Tharanga Pathirage: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में श्रीलंका के युवा जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरागा ने 89.73 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। जानिए कौन हैं रुमेश, उनका क्रिकेट से जैवलिन तक का सफर, रिकॉर्ड और उपलब्धियां।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Aug 01 2026, 08:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रुमेश का गोल्डन थ्रो
Image Credit : Instagram

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रुमेश का गोल्डन थ्रो

ग्लासगो में चल रहे पुरुषों की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता के फाइनल में रुमेश थरंगा पथिरागा ने अपने दूसरे प्रयास में 89.73 मीटर का शानदार थ्रो किया। इसी थ्रो के दम पर उन्होंने पहला स्थान हासिल कर लिया। भारत के नीरज चोपड़ा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 85.83 मीटर का थ्रो किया, लेकिन वह रुमेश को पीछे नहीं छोड़ सके और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं भारत के युवा खिलाड़ी यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कौन हैं रुमेश थरंगा पथिरागा?
Image Credit : Instagram

कौन हैं रुमेश थरंगा पथिरागा?

रुमेश थरंगा पथिरागा का जन्म 21 मार्च 2003 को श्रीलंका में हुआ था। वह श्रीलंका के उभरते हुए जैवलिन थ्रोअर हैं और कम उम्र में ही इंटरनेशनल एथलेटिक्स में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी गिनती अब एशिया के सबसे प्रतिभाशाली जैवलिन खिलाड़ियों में होने लगी है।

और पढे़ं- कॉमनवेल्थ गेम्स: बॉक्सर साक्षी चौधरी फाइनल में, गोल्ड से बस एक कदम दूर

35
क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन बन गए स्टार जैवलिन थ्रोअर
Image Credit : Instagram

क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन बन गए स्टार जैवलिन थ्रोअर

रुमेश बचपन में क्रिकेट के बड़े शौकीन थे। उनका सपना तेज गेंदबाज बनने का था। स्कूल क्रिकेट के दौरान उनकी गेंदबाजी की रफ्तार लगभग 134 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। बाद में उन्होंने क्रिकेट छोड़कर जैवलिन थ्रो को अपना करियर बनाया और कुछ ही वर्षों में इंटरनेशनल लेवल पर सफलता हासिल कर ली।

45
रुमेश की बड़ी उपलब्धियां
Image Credit : Instagram

रुमेश की बड़ी उपलब्धियां

  • रुमेश ने बहुत कम समय में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने वाले श्रीलंका के पहले पुरुष जैवलिन थ्रोअर बने।
  • डायमंड लीग 2026 में 92.62 मीटर का थ्रो कर श्रीलंका का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
  • 2026 सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन कर दुनिया के टॉप जैवलिन खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई।

55
नीरज और अरशद को छोड़ा पीछे
Image Credit : Instagram

नीरज और अरशद को छोड़ा पीछे

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सभी की निगाहें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थीं। लेकिन 23 वर्षीय रुमेश थरंगा पथिरागा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.73 मीटर का थ्रो किया और गोल्ड मेडल जीत लिया। इस जीत के साथ उन्होंने खुद को वर्ल्ड जैवलिन थ्रो के नए सितारे के रूप में स्थापित कर दिया।

रुमेश थरंगा पथिरागा को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. रुमेश थरंगा पथिरागा कौन हैं?

रुमेश थरंगा पथिरागा श्रीलंका के युवा जैवलिन थ्रोअर हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता।

2. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रुमेश ने कितनी दूरी तक भाला फेंका?

उन्होंने फाइनल में 89.73 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता।

3. नीरज चोपड़ा ने कौन-सा मेडल जीता?

नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
खेल समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 3: CM रेखा गुप्ता ने युवा खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
Recommended image2
रुमेश पथिरागा ने छीना नीरज चोपड़ा से गोल्ड, भारत को एक ही इवेंट में मिले दो मेडल
Recommended image3
हॉकी टीम की नई जर्सी पर मनप्रीत का बयान, कहा- बाहरी दबाव में नहीं बदला रंग
Recommended image4
कॉमनवेल्थ गेम्स: बॉक्सर साक्षी चौधरी फाइनल में, गोल्ड से बस एक कदम दूर
Recommended image5
कॉमनवेल्थ गेम्स: यामिनी मौर्य को जूडो में सिल्वर, बोलीं- गोल्ड जीत सकती थी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved