MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • किसान आंदोलन का 5वां दिन: राशन-पानी के साथ किसानों ने की दिल्ली पर चढ़ाई

किसान आंदोलन का 5वां दिन: राशन-पानी के साथ किसानों ने की दिल्ली पर चढ़ाई

चंडीगढ़. कृषि कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर से दिल्ली के बॉर्डर पर जमे पंजाब के किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है। बेशक पहले 28 नवंबर तक आंदोलन की घोषणा की गई थी, लेकिन सोमवार को इसका पांचवां दिन है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर बैठे किसानों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सशर्त बुराड़ी ग्राउंड पर बैठने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इसे आंदोलनकारियों ने ठुकरा दिया। इसके बाद सरकार आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए नई प्लानिंग कर रही है। इससे पहले सरकार 3 दिसंबर को बातचीत का न्यौता दे चुकी है। किसान नेताओं ने कहा कि बुराड़ी मैदान ओपन-जेल जैसा है। इसलिए वे वहां नहीं जाएंगे। किसानों ने ऐलान किया है कि वे दिल्ली से लगते सिंघु-टिकरी के साथ ही दिल्ली-जयुपर, गाजियाबाद और मथुरा सीमा को भी जाम करेंगे। वहीं, अब एक दिसंबर से देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस बीच बीकेयू क्रांतिकारी (पंजाब) के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि सरकार से वार्ता के लिए 7 सदस्यों का संयुक्त मोर्चा बनाया गया है। उन्होंने आंदोलन में राजनीतिक दलों के प्रवेश पर रोक लगा दी। इस बीच पुलिस ने सिंधु और टिकरी बॉर्डर को बंद कर दिया है। गाजीपुर-गाजियाबाद बॉर्डर पर भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। अब माना जा रहा है कि सरकार बिना शर्त के किसानों से बातचीत करेगी। गुरुनानक जयंती पर किसानों ने सड़कों पर अरदास की। आगे देखें आंदोलन की कुछ तस्वीरें...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 30 2020, 05:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

जानें क्या है वजह...
बता दें कि केंद्र सरकार कृषि से जुड़े तीन कानून लेकर आई है। कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020, कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन-कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020। किसान इसे अपने लिए नुकसानदेह बता रहे हैं। इस आंदोलन में पंजाब, हरियाणा और यूपी के करीब 1 लाख किसानों के शामिल होने की बात कही जा रही है। किसान संगठनों का ने कहा है कि अब पुलिस जहां रोकेगी, वे वही बैठकर धरना देंगे। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का फायदा नहीं मिलने की बात सरासर गलत है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तो इन कानूनों को क्रांतिकारी कदम बता रहे हैं।

27

आंदोलित किसान दिल्ली में न घुस सकें, इसलिए पुलिस रास्तों पर पत्थर रख रही है।

37

किसानों ने दो टूक कह दिया है कि वे बुराड़ी नहीं जाएंगे। अब दिल्ली की घेराबंदी करने पांच एंट्री पॉइंट्स पर धरना देंगे।

47

किसान आंदोलन के चलते हरियाणा और दिल्ली बार्डर पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति है।

57

आंदोलन में महिलाएं भी शामिल हैं। वे आंदोलन को पीछे से सहायता कर रही हैं। आंदोलनकारियों को खाना-पीना मुहैया करा रही हैं।

67

आंदोलनकारी अपने साथ कई महीनों का राशन लेकर आए हैं।

77

देश में किसानों का यह अपने तरह का अलग आंदोलन है, जिसमें आंदोलनकारी प्रदर्शनस्थल पर खाना बना रहे और खा रहे हैं।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Recommended image2
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?
Recommended image3
गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
Recommended image4
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम
Recommended image5
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved