MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • शौर्य चक्र से सम्मानित ये कमांडर आमरण अनशन पर बैठा, राजस्थान सरकार से है दुखी..नौकरी तक से दे चुका है इस्तीफा

शौर्य चक्र से सम्मानित ये कमांडर आमरण अनशन पर बैठा, राजस्थान सरकार से है दुखी..नौकरी तक से दे चुका है इस्तीफा

झुंझुनूं (राजस्थान). शौर्य चक्र से सम्मानित कमांडेट ऑफिसर और राजस्थान की माटी के वीर सपूत विकास जाखड़ ने मंगलवार को अपने जिले झुंझुनूं में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इस आदोंलन में उनके साथ जिले ही नहीं, प्रदेश के कई युवा भी शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। विकास सरकारी नौकरी की भर्तियों में हुई  धांधली को लेकर अशोक गहलोत सरकार खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 18 2022, 04:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

दरअसल, विकास जाखड़ ने यह आमरण अनशन अपने ही गांव जाखड़ों का बास में शुरू किया है। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश के बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिए कुछ दिन पहले ही सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट पद से अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वह रीट सहित और कई सरकारी भर्तियों में हुई धांधली से इतना आहत हुए कि उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स की नौकरी तक छोड़ दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

आमरण अनशन पर बैठे विकास जाखड़ ने कहा कि कुछ सालों से राजस्थान में भर्तियों में लगातार बड़े स्तर पर घोटाले हो रहे हैं। पढ़ने वाले युवाओं का नम्बर नहीं आता है। जो लोग राजनेताओं के संपर्क में होते हैं उनकी नौकरी बड़ी आसानी से लग जाती है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका यह अनशन जारी रहेगा। जाखड़ के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समर्थन किया है। 

35

बता दें कि अशोक गहलोत सरकार से विकास जाखड़ ने जो मांगे रखी हैं। उनमें 1. रीट परीक्षा को निरस्त कर, उसे एक माह में फिर से करवाया जाए। 2.  रीट परीक्षा में हुई धांधलियों की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। 3. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डीपी जरोली को तत्काल हटाएं। 4. विधानसभा में नकल माफियाओं पर कड़े कानून लाए जाएं। 5. समयबद्ध परीक्षाएं करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जर्ज की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाए। जाखड़ ने अपनी इन मागों के लिए सीएम गहलोत को एक पत्र लिखा है।  

45

विकास को बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया है। उनकी बहादुरी के किस्से अपने इलाके और सेना में होते रहे हैं। जाखड़ ने 23 नवंबर 2016 में झारखंड के लातेहर जिले में नक्सलियों से मुकाबला किया था। इसमें उन्होंने सात नक्सलियों को मार गिराया था। इसी शौर्यता के कारण उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से नवाजा था। लेकिन इस वक्त वह नौकरी में हो रहीं भर्ती से बेहद दुखी हैं।

55

राजस्थान की भर्ती में हो रहीं धांधलियों से विकास जाखड़ ही नहीं उनकी पत्नी भी दुखी हैं। जाखड़ की पत्नी सुमन पूनियां स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि अगर उनके पति की मांगों पर राजस्थान सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो वह भी सरकार की कार्यप्रणाली से दुखी होकर अपनी नौकरी से इस्तीफा दे देंगी।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
AIIMS Delhi: तारीखें बदलीं, साल गुजरते गए...13 साल तक नहीं हो पाई हार्ट सर्जरी, 15 वर्षीय तन्वी की मौत
Recommended image2
Rajasthan Viral Video: हाईवे पर क्यों खाना खा रहा था परिवार? सामने आया चौंकाने वाला सच
Recommended image3
NEET PG 2026: परीक्षा के बीच सर्वर क्रैश! छात्रों का भारी हंगामा, जानिए जयपुर सेंटर पर क्या-क्या हुआ?
Recommended image4
उदयपुर के होटल में ठहरा परिवार, चेक-आउट पर ₹5.74 लाख का बिल देख उड़े होश, जानें फिर क्या हुआ
Recommended image5
NEET की तैयारी, 450 नंबर और फिर मौत... Kota की खुशबू के मामले में पुलिस तलाश रही जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved