- Home
- Viral
- लोग मजबूरी में खाते हैं इंसानी मांस, मिलेंगी दुनिया की सबसे खुबसूरत लड़कियां, पढ़ें यूक्रेन से जुड़े रोचक तथ्य
लोग मजबूरी में खाते हैं इंसानी मांस, मिलेंगी दुनिया की सबसे खुबसूरत लड़कियां, पढ़ें यूक्रेन से जुड़े रोचक तथ्य
ट्रेडिंग डेक्स : रूस से तनाव को लेकर यूक्रेन (Ukraine Crisis) की चर्चा इस समय दुनियाभर में हो रही है, इस बीच अमेरिका ने दावा किया है कि रूस बिना किसी चेतावनी के पूरी फरवरी में कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन से लगी सीमा के पास 7000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किए हैं। बता दें कि पहले युक्रेन सोवियत संघ का हिस्सा था और यह 1990 में एक अलग राष्ट्र बना, आज हम आपको यूक्रेन के बारे में रोचक बातें बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे।

यूक्रेन प्राकृतिक दृष्टि से बहेद ही खूबसूरत देश है, इसकी सीमाएं कई देशों में मिलती है, इस देश की सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है। इस देश की तीस फीसदी आबादी गांव में रहती है, यहां पर व्यापक पैमाने पर लोग कृषि करते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया में यूक्रेन कृषि के मामले में तीसरे नंबर पर आता है।
यूक्रेन यूरोप में रूस के बाद दूसरा बड़ा देश है। यह एक ऐसा देश जहां पर सेना में भर्ती अनिवार्य है। यूरोप में रूस के बाद यूक्रेन के पास सबसे अधिक सैन्यबल है।
यूक्रेन के लोगों का रहन सहन बेहद ही अच्छा है। यहां के लोगों को संगीत से भी लगाव है, इस का परिणाम है कि दुनिया का सबसे लंबा वाद्य यंत्र इसी देश में बना है। जिसे 'ट्रेंबिटा' के नाम से जाना जाता है। यह लकड़ी से बना होता है और सींग आकार का होता है।
सोवियत संघ में अलग होने के बाद यूक्रेन ने हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की की। इसके शहर बेहद ही साफ सुथरे हैं। कीव इस देश की राजधानी है और यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। यूक्रेन हवाई जहाज बनाने के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा जहाज यूक्रेन ने ही बनाया है। कीव को 'खूबसूरत महिलाओं का शहर' भी कहा जाता है।
ऐसा माना जाता है कि यूक्रेन की लड़किया बेहद ही खूबसूरत होती हैं और वो बेहद ही बिंदास होती हैं। यहां पर डेटिंग बेहद की कॉमन बात है। यहां के लड़कियों को अपनी लाइफ अपने हिजाब से जीने की छूट प्रदान हैं। लेकिन यहां कि लड़कियों में एक बात देखने को मिलती है कि यहां कि लड़किया इमोशनल और मूडी होती हैं।
26 अप्रैल, 1986 को यूक्रेन के प्रिपयेट शहर में चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में इतिहास का सबसे भयंकर हादसा (Chernobyl disaster) हुआ था। इस हादसे में 32 लोगों की तुरंत मौत हो गई थी। वहीं, दर्जनों आदमी पहले दिन रेडिएशन की वजह से बुरी तरह जल गए थे। चेर्नोबिल पावर स्टेशन में चार न्यूक्लियर रिऐक्टर्स थे। यूनिट 1 का निर्माण 1970 में जबकि यूनिट 2 का निर्माण 1977 में हुआ था। 1983 में यूनिट नंबर 3 और 4 का काम पूरा हुआ था। जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त दो रिऐक्टर्स पर काम चल रहा था। हादसा का असर यहां पर आज भी है, हालांकि अब इस शहर को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है लेकिन यहां कोई आबादी नहीं रहती है।
यूक्रेन में सात ऐसी जगहें हैं, जो विश्व धरोधर की लिस्ट में शामिल हैं। इसमें कीव शहर में स्थित संत सोफिया कैथेड्रल और लवीव का ऐतिहासिक सेंटर शामिल है। कीव में बड़े-बड़े और प्राचीन स्थल है, जहां पर भारी तादद में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
वहीं खाने का बात करें तो यूक्रेन में बेहद ही स्वादिष्ट और ललीज खान मिलता है। यूक्रेन के लोग आलू, अनाज और ताजी सब्जियां और फल खूब खाते हैं। यहां के लोग शराब के भी शौकिन है, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां हर साल प्रति व्यक्ति लगभग 14 लीटर की शराब की खपत होती है।यूक्रेन खासकर अपनी तरह तरह की ब्रेड के लिए मशहूर है, जिनका वो बड़े पैमाने पर यूरोप के दूसरे देशों में निर्यात भी करता है। यहां लोगों को ब्रेड खाना बहुत पसंद है।
वहीं यूक्रेन के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बात करें तो यहां के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बेहद ही सुनियोजित है। यहां पर छोटे शहर, कस्बों को बड़े शहरों को रेलवे और सड़के के जरिए जोड़ा गया है। यहां पर बसों, टैक्सी का किराया कम है।
यूक्रेन में दुनिया का सबसे गहराई में बना रेलवे स्टेशन यूक्रेन में स्थित है, जिसे 'आर्सेनल्ना मेट्रो स्टेशन' के नाम से जाना जाता है। यह स्टेशन जमीन से 105.5 मीटर यानी 346 फीट की गहराई में स्थित है। इसके अतिरिक्त यूक्रेन जब सोवियत संघ का हिस्सा था तो यहां पर भयंकर अकाल पड़ा था, जिसमें लाखों लोग मारे गए थे। कहा जाता है कि अकाल के वक्त इतनी ज्यादा भूखमरी फैल गई थी कि इंसान इंसान को मार कर खाने लगा था, उस समय 2 हजार से अधिक लोगों को नरभक्षण के लिए गिरफ्तार किया गया था।
आमतौर अधिकतर देशों में देखा जाता है कि शादी के टाइम पर कपल बाएं हाथ में वेडिंग रिंग पहनता है, लेकिन यहां पर एकदम उलट है, जहां पर कपल बाएं हाथ के बजाय दाएं हाथ में वेडिंग रिंग पहनता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News