MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • लोग मजबूरी में खाते हैं इंसानी मांस, मिलेंगी दुनिया की सबसे खुबसूरत लड़कियां, पढ़ें यूक्रेन से जुड़े रोचक तथ्य

लोग मजबूरी में खाते हैं इंसानी मांस, मिलेंगी दुनिया की सबसे खुबसूरत लड़कियां, पढ़ें यूक्रेन से जुड़े रोचक तथ्य

ट्रेडिंग डेक्स :  रूस से तनाव को लेकर यूक्रेन (Ukraine Crisis) की चर्चा इस समय दुनियाभर में हो रही है, इस बीच अमेरिका ने दावा किया है कि रूस बिना किसी चेतावनी के पूरी फरवरी में कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन से लगी सीमा के पास 7000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किए हैं। बता दें कि पहले युक्रेन सोवियत संघ का हिस्सा था और यह 1990 में एक अलग राष्ट्र बना, आज हम आपको यूक्रेन के बारे में रोचक बातें बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 17 2022, 03:34 PM IST| Updated : Feb 17 2022, 03:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

यूक्रेन प्राकृतिक दृष्टि से बहेद ही खूबसूरत देश है, इसकी सीमाएं कई देशों में मिलती है, इस देश की सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है। इस देश की तीस फीसदी आबादी गांव में रहती है, यहां पर व्यापक पैमाने पर लोग कृषि करते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया में यूक्रेन कृषि के मामले में तीसरे नंबर पर आता है।
 

211

यूक्रेन यूरोप में रूस के बाद दूसरा बड़ा देश है। यह एक ऐसा देश जहां पर सेना में भर्ती अनिवार्य है। यूरोप में  रूस के बाद यूक्रेन के पास सबसे अधिक सैन्यबल है।   
 

311

यूक्रेन के लोगों का रहन सहन बेहद ही अच्छा है। यहां के लोगों को संगीत से भी लगाव है, इस का परिणाम है कि दुनिया का सबसे लंबा वाद्य यंत्र इसी देश में बना है। जिसे 'ट्रेंबिटा' के नाम से जाना जाता है।  यह लकड़ी से बना होता है और सींग आकार का होता है। 
 

411

सोवियत संघ में अलग होने के बाद यूक्रेन ने हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की की। इसके शहर बेहद ही साफ सुथरे हैं। कीव इस देश की राजधानी है और यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। यूक्रेन हवाई जहाज बनाने के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा जहाज यूक्रेन ने ही बनाया है।  कीव को 'खूबसूरत महिलाओं का शहर' भी कहा जाता है।
 

511

ऐसा माना जाता है कि यूक्रेन की लड़किया बेहद ही खूबसूरत होती हैं और वो बेहद ही बिंदास होती हैं। यहां पर डेटिंग बेहद की कॉमन बात है। यहां के लड़कियों को अपनी लाइफ अपने हिजाब से जीने की छूट प्रदान हैं। लेकिन यहां कि लड़कियों में एक बात देखने को मिलती है कि यहां कि लड़किया इमोशनल और मूडी होती हैं।
 

611

26 अप्रैल, 1986 को यूक्रेन के प्रिपयेट शहर में चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में इतिहास का सबसे भयंकर हादसा (Chernobyl disaster) हुआ था। इस हादसे में 32 लोगों की तुरंत मौत हो गई थी। वहीं, दर्जनों आदमी पहले दिन रेडिएशन की वजह से बुरी तरह जल गए थे।  चेर्नोबिल पावर स्टेशन में चार न्यूक्लियर रिऐक्टर्स थे। यूनिट 1 का निर्माण 1970 में जबकि यूनिट 2 का निर्माण 1977 में हुआ था। 1983 में यूनिट नंबर 3 और 4 का काम पूरा हुआ था। जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त दो रिऐक्टर्स पर काम चल रहा था। हादसा का असर यहां पर आज भी है, हालांकि अब इस शहर को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है लेकिन यहां कोई आबादी नहीं रहती है। 
 

711

यूक्रेन में सात ऐसी जगहें हैं, जो विश्व धरोधर की लिस्ट में शामिल हैं। इसमें कीव शहर में स्थित संत सोफिया कैथेड्रल और लवीव का ऐतिहासिक सेंटर शामिल है। कीव में बड़े-बड़े और प्राचीन स्थल है, जहां पर भारी तादद में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। 
 

811

वहीं खाने का बात करें तो यूक्रेन में बेहद ही स्वादिष्ट और ललीज खान मिलता है। यूक्रेन के लोग आलू, अनाज और ताजी सब्जियां और फल खूब खाते हैं। यहां के लोग शराब के भी शौकिन है, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां हर साल प्रति व्यक्ति लगभग 14 लीटर की शराब की खपत होती है।यूक्रेन खासकर अपनी तरह तरह की ब्रेड के लिए मशहूर है, जिनका वो बड़े पैमाने पर यूरोप के दूसरे देशों में निर्यात भी करता है। यहां लोगों को ब्रेड खाना बहुत पसंद है।  
 

911

वहीं यूक्रेन के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बात करें तो यहां के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम  बेहद ही सुनियोजित है। यहां पर छोटे शहर, कस्बों को बड़े शहरों को रेलवे और सड़के के जरिए जोड़ा गया है। यहां पर बसों, टैक्सी का किराया कम है।
 

1011

यूक्रेन में दुनिया का सबसे गहराई में बना रेलवे स्टेशन यूक्रेन में स्थित है, जिसे 'आर्सेनल्ना मेट्रो स्टेशन' के नाम से जाना जाता है। यह स्टेशन जमीन से 105.5 मीटर यानी 346 फीट की गहराई में स्थित है। इसके अतिरिक्त यूक्रेन जब सोवियत संघ का हिस्सा था तो यहां पर भयंकर अकाल पड़ा था, जिसमें लाखों लोग मारे गए थे। कहा जाता है कि अकाल के वक्त इतनी ज्यादा भूखमरी फैल गई थी कि इंसान इंसान को मार कर खाने लगा था, उस समय 2 हजार से अधिक लोगों को नरभक्षण के लिए गिरफ्तार किया गया था।
 

1111

आमतौर अधिकतर देशों में देखा जाता है कि शादी के टाइम पर कपल बाएं हाथ में वेडिंग रिंग पहनता है, लेकिन यहां पर एकदम उलट है, जहां पर कपल बाएं हाथ के बजाय दाएं हाथ में वेडिंग रिंग पहनता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved