MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
RSS Chief in USA
Nepal Glacier Disaster
RSS Chief Mohan Bhagwat
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • गर्म पानी और स्पेशल डाइट से 10 दिन में ठीक हुए कोरोना के 3 मरीज, जानिए कैसे हुआ उपचार

गर्म पानी और स्पेशल डाइट से 10 दिन में ठीक हुए कोरोना के 3 मरीज, जानिए कैसे हुआ उपचार

ग्रेटर नोएडा (Uttar Pradesh)। देशभर में कोरोना वायरस की दहशत है। डॉक्टर दवा और इलाज नहीं होने की दुहाई दे रहे हैं। सरकार ने भी लॉक डाउन कर दिया है, जिससे लोग अपने ही घरों में कैद नजर आ रहे हैं। लेकिन, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) इससे इत्तेफाक नहीं रखता। महज 10 दिन में कोरोना के मरीजों को पूरी तरह से स्वस्थ कर दिया। बड़ी बात न कोई खास दवा दी और न ही वेंटिलेटर या अन्य किसी मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़ी। जी हां बस गर्म पानी, स्पेशल डाइट और मोटिवेशन ने यह कमाल किया है। बता दें कि इस तरह के उपचार से दो दिन में तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

3 Min read
Author : Ankur Shukla
Published : Mar 31 2020, 08:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना का इलाज करने वाली 20 डॉक्टरों की टीम है। इस टीम ने हर मरीज पर 24 घंटे नजर रखी। शरीर का तापमान नापने से लेकर उनकी हर गतिविधियों को रेकॉर्ड किया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
जिम्स के डायरेक्टर ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमित हर मरीज को हमारी टीम अपने परिवार का हिस्सा समझती है। इलाज स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर होता है। मरीजों को हेल्दी डाइट ही नहीं, मोटिवेट भी किया जाता है। घबराए बगैर खुश रहते हुए धैर्य रखना इसमें सबसे अहम है।
310
जिम्स के डायरेक्टर ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि मरीजों के खानपान के समय का सख्ती से पालन किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में केवल गर्म पानी पीने के लिए दिया गया। इससे रक्तचाप सही रहा और गले के दर्द, जुकाम व बुखार से राहत मिली।
410
मरीजों को दाल का पानी और सूप भी नाश्ते में दिया गया। चावल, ठंडा पानी, दही और अन्य ठंडी चीजों को मेन्यू में नहीं रखा गया था।
510
फलों में पपीता, सेब दिया गया। हरी सब्जियां, दाल, लौकी, तुरई लंच और डिनर में रखा गया। सुबह साढ़े 7 से 8 बजे के बीच नाश्ता दिया गया। दोपहर 12 से एक बजे के बीच लंच दिया गया। रात साढ़े 7 से 8 बजे के बीच सभी को खाना दिया गया।
610
मरीजों को भरपूर नींद लेने के लिए कहा गया। इस दौरान उन्हें योग और हल्की एक्सरसाइज भी बताई गई। मोटिवेट करने के लिए वीडियो बनवाया गया था, जो मरीजों को समय-समय पर दिखाया गया। संबंधित बीमारी जो बढ़ती, उसकी सामान्य इस्तेमाल वाली दवाइयां भी दी गईं।
710
आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कोरोना के मरीजों का ध्यान रखने के लिए एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। इसमें डॉक्टरों की टीम, नर्स, मेडिकल स्टाफ और मरीज हैं। ग्रुप पर हर मरीज की पल-पल की खबर ली जाती है। खाने-पीन का भी अपडेट लिया जाता है। रात में समय पर खाना पहुंचा या नहीं, इस बारे में भी जानकारी ली जाती है।
810
हर मरीज को एक थर्मामीटर भी दिया गया है। खुद से वे अपने शरीर का तापमान चेक कर सकते हैं। इसकी भी समय-समय पर निगरानी की जाती है। जिम्स के डायरेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी बीमारी से हमें घबराने की कोई जरूरत नही है। हमें खुद और परिवार के सदस्यों को इससे बचाने के लिए बस सतर्क रहना जरूरी है।
910
सरकार के हर निर्देश का पालन करें और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहे। एक मीटर की दूरी सबसे जरूरी है। समय-समय पर हाथ साफ करते रहें। इसके साथ ही सबसे अहम डाइट है। हेल्दी खाना खाएंगे और खुश रहेंगे तो कोरोना खुद से हार मान लेगा।
1010
इस तरह के उपचार से दो दिन में तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें बुधवार को एक और गुरूवार को दो मरीज शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AS
Ankur Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सुबह फोन पर बात... फिर यमुना में समा गई 18 साल की छात्रा! पीछे छोड़ गई दुपट्टा, अंगूठी और कई सवाल
Recommended image2
UP: भाइयों को राखी बांधने जा रही थी पूनम, लेकिन रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि परिवार टूट गया
Recommended image3
राखी की खुशियों के बीच मचा कोहराम! घर के आंगन में अचानक धंसी जमीन, 18 साल की बेटी की दर्दनाक मौत
Recommended image4
Yogi Adityanath: रक्षाबंधन पर योगी को राखी बांधने पहुंचीं बच्चियां, CM ने भी की दिल खोलकर बातचीत
Recommended image5
25 सेकंड, 12 गोलियां! CCTV में कैद अंकित बालियान की हत्या, क्या गोगी गैंग के हैं ये 2 शूटर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved