अब झींगा मछली से फैला खतरनाक वायरस, 1 संक्रमित मछली लाखों को दे सकती है मौत
हटके डेस्क: दुनिया अभी तक कोरोना से पार नहीं पा सका है। इस जानलेवा वायरस ने करोड़ों-अरबों लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है। इस वायरस की चपेट में कई लाख लोग आ चुके हैं, जिनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। साथ ही कई लोगों की जान चुकी है। इस बीच अब विएतनाम में एक और वायरस ने अटैक कर दिया। इस वायरस का नाम है DIV1 वायरस। ये वायरस झींगा मछली से फ़ैल रहा है। अभी तक मात्र दो से तीन दिन में इस वायरस ने लाखों-करोड़ों मछलियों को संक्रमित कर दिया है। ये वायरस इतना खतरनाक है कि मात्र 1 संक्रमित मछली में पुरे तालाब की मछली को मारने की क्षमता है। इस वायरस का विएतनाम के मछली बाजार पर सबसे अधिक प्रभाव नजर आ रहा है।

कोविड 19 या कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस की वजह से दुनिया के कई देश कई महीनों से लॉकडाउन हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वायरस चमगादड़ खाने से इंसानों में पहुंचा है।
अभी कोरोना का कहर थमा भी नहीं है कि विएतनाम में एक और वायरस ने आतंक मचा दिया। साउथ-ईस्ट एशिया के इस देश में DIV1 वायरस का प्रकोप फ़ैल गया है।
ये वायरस खासतौर पर झींगा मछली में फ़ैल रहा है। इस वायरस की वजह से यहां दो दिन में ही लाखों झींगा मछलियां मारी जा चुकी है।
हालांकि, अभी तक ये है कि ये वायरस मछली से इंसानों में फैलता है या नहीं, ये कंफर्म नहीं है। अभी तक ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया है, जिसमें वायरस का इंसानों में फैलने का मामला दिखा है।
DIV1 वायरस की वजह से अभी तक लाखों झींगा मछलियां मारी जा चुकी है। ये वायरस इतना खतरनाक है कि एक संक्रमित मछली पुरे तालाब की मछलियां मार सकती है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, ये वायरस सबसे पहले 2014 में डिटेक्ट किया गया था। उस समय भी इस वायरस ने मछली के बिजनेस को काफी प्रभावित किया था।
DIV1 वायरस के कारण अंदाजन अभी तक एक मछली व्यवसायी को साढ़े 10 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। ये वायरस मछली के हर स्टेज पर उसपर अटैक करता है।
वायरस से संक्रमित होते ही झींगा मछली का रंग लाल हो जाता है। इसके बाद मछली तालाब के तल में जाकर मर जाती है।
वायरस की वजह से अभी झींगा मछलियों को बाहर भेजने पर रोक लगा दी गई है। एक संक्रमित मछली के कारण कई मछलियां मर सकती हैं। इस कारण वायरस को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News