मेलानिया नहीं, ट्रंप ने इनके लिए बनवाया था 'ताजमहल', बाथरूम के नलों में भी लगवाया था सोना
हटके डेस्क: भारत के विदेशी मेहमान ट्रंप अपनी पत्नी मेलिनिया और बेटी-दामाद के साथ भारत दौरे पर आए हुए हैं। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने परिवार के साथ आगरा जाकर ताज का दीदार किया। ट्रंप और मेलिनिया, दोनों ही ताज के प्यार की कहानी सुनकर भावुक हो गए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी ट्रंप भी ताजमहल के मालिक थे। लेकिन आपको बता दें कि ये ताज मेलानिया के लिए नहीं बनवाया गया था। आज हम आपको ट्रंप के ताज की फोटोज दिखाने जा रहे हैं।
114

ट्रंप और मेलिनिया ने जब आगरा स्थित ताज का दीदार किया, तो शाहजहां और मुमताज की कहानी जानकर भावुक हो गए। मेलानिया ने तो दुबारा ताज कादीदार करने की बात कही।
214
लेकिन आपको बता दें कि ट्रंप के पास तो पहले से ही ताजमहल था। ट्रंप ने अपने ताजमहल में दुनिया की सारी सुविधाएं रखी थी।
314
आपको बता दें कि ट्रंप का ये ताजमहल उनकी किसी पत्नी के लिए नहीं थी। ट्रंप ने इसे सिर्फ अपने शौक के लिए बनवाया था।
414
जब ट्रंप दिवालिया घोषित हुए, तो उन्हें अपनी इस प्रॉपर्टी से हाथ धोना पड़ गया था।
514
ट्रंप ने 2 अप्रैल 1990 को अमेरिका के न्यूजर्सी के अटलांटिक सिटी में इस ताजमहल को बनाया था। इसके अंदर कैसिनो और रिजॉर्ट खोला गया था। बता दें कि रिसोर्ट की ओपनिंग काफी भव्य थी। इसमें पॉप स्टार माइकल जैक्सन ने भी परफॉर्म किया था।
614
ट्रंप के ताज में कई मशहूर हस्तियां आ चुके हैं। यहां तक कि बॉलीवुड के भी कई स्टार्स इसका हिस्सा रहे हैं।
714
ट्रंप का ताज लाफ़ी भव्य था। ये कैसिनो कुल एक लाह बीस हजार लाख वर्ग फ़ीट में फैला था। इसमें 3009 स्लॉट मशीन थे और 167 गैंबलिंग टेबल मौजूद था।
814
ट्रंप के ताजमहल का रिसेप्शन एरिया भी काफी बड़ा था। इसमें एक साथ पांच हजार लोग तक आ सकते थे।
914
ट्रंप ने अपने ताज को बेहद आलिशान बनवाया था। यहां कुछ कमरों में और बाथरूम के नलों की टोटियों में भी सोने जड़े थे। इसकी सफाई बेहद कड़ी सुरक्षा में होती थी।
1014
ट्रंप के ताजमहल की लिफ्ट्स में 24 कैरेट सोने की परत जड़ी थी। लिफ्ट लॉबी में कुल 12 लिफ्ट थे।
1114
ये ताज किसी शाही महल से कम नहीं लगता था। हर एक चीज, चाहे कालीन हो या झूमर सभी इम्पोर्टेड थे।
1214
ट्रंप ने कुछ कमरे भी बनवाए थे, जहां गेस्ट सोते थे। इन कमरों में तकियों से लेकर गद्दे भी गोल्डन रंग के थे।
1314
ट्रंप इस ताजमहल को बचा नहीं पाए। कैसिनो में जीतने वालों के हिसाब-किताब में गड़बड़ी हुई और 1998 में अमेरिकी सरकार ने इनके ऊपर 342 करोड़ का फाइन ठोंक दिया। इसके बाद ये ताज ट्रंप के हाथों से फिसल गया।
1414
2016 में इस ताजमहल की नीलामी हो गई। जिसके बाद ये बिक गया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos