MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • महारानी एलिजाबेथ अभी जिंदा हैं, लेकिन Funeral का पूरा प्लान रेडी है; आखिर रॉयल फैमिली करने क्या वाली थी?

महारानी एलिजाबेथ अभी जिंदा हैं, लेकिन Funeral का पूरा प्लान रेडी है; आखिर रॉयल फैमिली करने क्या वाली थी?

लंदन. बड़े-बड़े लोगों के प्लान भी गजब होते हैं। अब ब्रिटेन के रॉयल फैमिली(royal family) को ही लीजिए। यहां किसी के जीवित रहते हुए भी उसकी अंतिम क्रिया(Funeral) का पहले से ही पूरा प्लान तैयार करके रख लिया जाता है। बात ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से जुड़ी है। महारानी की उम्र 95 साल हो चुकी है। उनकी हेल्थ अब ठीक नहीं रहती। यानी वे कब इस दुनिया को अलविदा कह जाएं, कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसी को ध्यान में रखकर उनकी अंतिम क्रिया का प्लान तैयार कर लिया गया है। यह प्लान अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पॉलिटिको (politico) के हाथ लगा है। यानी 'ऑपरेशन द लंदन ब्रिज' लीक हो गया है। इस सीक्रेट प्लान के लीक होने से हड़कंप की स्थिति है। politico के हाथ कुछ डाक्यूमेंट लगे हैं। इसमें महारानी के निधन के बाद होने वाले छोटे-बड़े हर कार्यक्रम की प्लानिंग लिखी हुई है। हालांकि बताया जाता है कि यह प्लान 1960 में बना था, लेकिन कोरोनाकाल में इसे अपडेट किया गया है। इस प्लान के साथ ही महारानी के निधन के कुछ महीनों बाद प्रिंस चार्ल्स की ताजपोशी की गोपनीय योजना (ऑपरेशन स्प्रिंग टाइड) भी लीक हो गया है। यह सीक्रेट लीक होने के बाद बकिंघम पैलेस नाराज है। माना जा रहा है कि इस मामले की सरकार जांच करा सकती है।  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 04 2021, 11:17 AM IST| Updated : Sep 04 2021, 11:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

politico के हाथ लगे प्लान में बताया गया है कि कैसे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के 10 मिनट के भीतर Palace of Whitehall (वाइटहॉल पैलस) के झंडे आधे झुका दिए जाएंगे। इसके बाद प्रिंस चार्ल्स टीवी पर जनता को मैसेज देंगे। फिर ब्रिटेन के दौरे पर निकलेंगे। यह अंतिम संस्कार कार्यक्रम पूरे 10 दिन तक चलेगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को प्रिंस फिलिप के बगल में दफनाया जाएगा। 
क्रेडिट- AP 

28

'ऑपरेशन द लंदन ब्रिज'  के मुताबिक, जिस दिन महारानी का निधन होगा, उसे डी डे के नाम से पुकारा जाएगा। महारानी के निधन की सूचना सूचना उनके निजी सचिव प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे। महारानी के निधन के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री पहुंचेंगे। महारानी को बंदूकों से सलामी दी जाएगी। अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। इससे पहले पहले तीन दिन पार्थिव शरीर संसद में श्रद्धांजलि देने रखा जाएगा।

38

रॉयल फैमिली की वेबसाइट को लेकर भी खुलासा किया गया है। प्लान में बताया गया कि महारानी के निधन के बाद रॉयल फैमिली की वेबसाइट का पेज पूरी तरह ब्लैक कर दिया जाएगा।  PM के संदेश देने से पहले कोई सांसद बयानबाजी नहीं करेगा। बता दें कि यह प्लान  1960 में बना था, लेकिन इसे अब अपडेट किया गया है। महारानी के निधन का 10वां दिन ‘राष्ट्रीय शोक दिवस’ होगा। 

48

6 फरवरी 1952 को एलिज़ाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की महारानी बनी थीं। वे ब्रिटेन में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी हैं। वहीं, उन्हें दुनिया की सबसे उम्रदराज शासक भी माना जाता है। उन्होंने 9 सितंबर, 2015 को अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया था। 

58

एलिजाबेथ ऐलैग्जैण्ड्रा मैरी यानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को हुआ था। वे लंदन में ड्यूक जार्ज षष्टम और राजमाता एलिजाबेथ प्रथम के घर जन्मी हैं। 1947 को इनका विवाह राजकुमार फिलिक से हुआ। 

(1947 में फिलिप के साथ एलिजाबेथ द्वितीय)

68

एलिजाबेथ द्वितीय के चार बच्चे हैं-चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एंड्रयू और राजकुमार एडवर्ड। एलिजाबेथ द्वितीय को 13 साल की उम्र में ही फिलिप से प्रेम हो गया था। इसके बाद उन्होंने लव लेटर लिखना शुरू किए। 9 जुलाई, 1947 को उनकी सगाई हो गई।

78

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जानी जाती हैं। बात 2018 की है, जब ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति थे। महारानी ने ट्रम्प की आवाज की तुलना हेलिकॉप्टर के शोर से की थी। महारानी जाने-माने ब्रिटिश प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो के साथ एक टीवी डाक्यूमेट्री शूट करने बकिंघम पेलेस के मैदान में घूम रही थीं। तभी वहां एक हेलिकॉप्टर चक्कर लगाने लगा। इस पर उन्होंने यह टिप्पणी की थी।

(अपने माता-पिता के साथ एलिजाबेथ द्वितीय)

88

ब्रिटेन की महारानी खबरों में बने रहने करोड़ों रुपए खर्च करती हैं। इसका उदाहरण 2019 में सामने आया था। महारानी ने सोशल मीडिया मैनेजर के लिए पोस्ट निकाली थी। इस पोस्ट का नाम रखा गया था डिजिटल कम्यूनिकेशन ऑफिसर। यह हफ्ते 37.5 घंटे की जॉब थी। इसमें सालाना सैलरी करीब 26 लाख रुपए थी। इसके अलावा पेंशन स्कीम, हर साल 33 छुट्टियां और रोज फ्री में लंच था।

(महारानी का महल  Palace of Whitehall)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved