MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • कोरोना के खौफ के बीच अच्छी खबर, जहां से फैला था वायरस, वहां से सामने आईं दिल खुश करने वाली तस्वीरें

कोरोना के खौफ के बीच अच्छी खबर, जहां से फैला था वायरस, वहां से सामने आईं दिल खुश करने वाली तस्वीरें

बीजिंग. जहां एक और दुनिया के 126 देशों पर कोरोना का कहर जारी है। वहीं, चीन के वुहान से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। वुहान से ही कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था, यहीं से यह पूरी दुनिया में फैला। अब वुहान में स्थिति काबू में है। यहां कोरोना से निपटने के लिए खोले गए तमाम अस्थाई अस्पताल अब बंद हो चुके हैं। यहां हाल ही में आखिरी अस्थाई अस्पताल भी बंद कर दिया गया। इस अस्पताल के बंद होने के बाद यहां युद्ध की स्थिति की तरह महीनों से तैनात मेडिकल स्टाफ ने मास्क हटाकर अपनी खुशी जाहिर की। निश्चित ही यह फोटो सबके लिए चेहरे पर खुशी लाने वाली है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 14 2020, 04:46 PM IST| Updated : Mar 14 2020, 05:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116
वुहान में बुरी तरह से फैले कोरोना वायरस से निपटने के लिए यहां 16 अस्थाई अस्पताल खोले गए थे। 1 मार्च को पहले अस्थाई अस्पताल से सभी मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। (वुहान में एक सेंटर पर मरीजों को एक्सरसाइज कराता मेडिकल स्टाफ) )
216
इसके साथ ही चीनी मीडिया ने यह ऐलान कर दिया था कि कोरोना पर चीन में काबू पा लिया गया है। 9 मार्च को चीन में सिर्फ कोरोना के 19 मामले सामने आए थे।
316
वुहान में आखिरी अस्थाई अस्पताल बंद होने के बाद मेडिकल स्टाफ का वीडियो सामने आया है। इसमें मेडिकल स्टाफ के चेहरे पर हंसी को देखा जा सकता है। पिछले 2 महीने के बाद पहली बार यहां मेडिकल स्टाफ बिना मास्क के नजर आया।
416
वुहान में मेडिकल स्टाफ द्वारा किए गए कामों की हर तरफ तारीफ हो रही है। यहां डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने बिना अपनी जान की परवाह किए, मरीजों की देख रेख की।
516
यहां तक की इस दौरान हजारों मेडिकल स्टाफ को भी कोरोना हो गया। यहां तक की कुछ ने अपनी जान भी गंवा दी।
616
वुहान में फैले कोरोना से निपटने के लिए एक हफ्ते में 2000 वेड के 2 अस्पतालों का भी निर्माण किया था। एक्सपर्ट का मानना है कि चीन के वुहान में दिसंबर में पहला मामला सामने आया था। इसके बाद अब तक चीन में 3189 लोगों की मौत हो चुकी है।
716
चीन में शुक्रवार को कोरोना के सिर्फ 11 नए मामले सामने आए। इनमें से वुहान के सिर्फ चार मामले थे। चीन में अब तक 80, 824 लोग संक्रमित हैं। शुक्रवार को 13 लोगों की जान गई।
816
शुक्रवार को 1430 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटे में 410 लोगों की स्थिति गंभीर हुई है।
916
चीन में शुक्रवार रात तक कुल 6 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग जो मरीजों के संपर्क में थे, उनका पता लगाया गया। हालांकि, इनमें से 2174 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया। इसके अलावा 115 लोगों के संक्रमित होने की आशंका है।
1016
हॉन्ग कॉन्ग में अब तक 197 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक चार लोगों की मौत हुई है। हुबाई प्रांत में शुक्रवार तक 67 हजार लोग संक्रमित पाए गए।
1116
इनमें से 50 हजार सिर्फ वुहान में केस सामने आए हैं। इस प्रांत में अब तक 3 हजार 75 लोगों की मौत हो चुकी है। हुबाई में अब भी 10,485 लोग अस्पताल में हैं। 2896 लोगों की स्थिति गंभीर है।
1216
कोरोना का कहर दुनिया के 126 देशों तक पहुंच गया है। अब तक 147,802 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, अब तक 5500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
1316
चीन के अलावा इटली और ईरान सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। इटली में 1266 और ईरान में 611 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में अब तक 17660 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
1416
वहीं, ईरान में यह संख्या 12,729 है। स्पेन में भी अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है।
1516
भारत में अब तक कोरोना के 83 केस सामने आए हैं। यहां अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 10 मरीज ठीक भी हो गए हैं।
1616
वुहान में एक अस्थाई अस्पताल बंद होने के बाद वहां मौजूद ठीक हुए मरीज और मेडिकल स्टाफ।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved