मखाना एक हेल्दी मेवा है। वेसे तो यह पूरे देश में पाया जाता है, पर मुख्य रूप से इसकी पैदावार उत्तर बिहार में होती है। यह पानी में पैदा होता है। फिर इसे सुखा कर खाया जाता है।

हेल्थ डेस्क। मखाना एक ऐसा मेवा है जिसका कई रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी पैदावार मुख्य रूप से उत्तर बिहार में होती है। यह पानी में होने वाला फल है। बाद में सुखा कर इसे मेवे का रूप दिया जाता है। मखाने की खीर बहुत स्वादिस्ट और ताकत देने वाली होती है। अक्सर व्रत और पूजा-पाठ में मखाने के व्यंजन बनते हैं। लेकिन मखाने को हल्का भून कर और नमक डाल कर भी लोग स्नैक्स के रूप में खाते हैं। मखाने को जिस रूप में भी खाया जाए, यह बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और दूसरे स्नैक्स खाते हैं तो इनकी जगह मखाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होगा। जानें इसके फायदे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
मखाना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसमें सोडियम बहुत कम होता है और पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें मखाना जरूर खाना चाहिए। इससे और भी कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

2. डाइजेशन को रखता है ठीक
मखाने में फाइबर काफी पाया जाता है। अगर थोड़ी मात्रा में रोज मखाने का सेवन किया जाए तो यह डाइजेशन को सही रखता है। इससे कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।

3. हड्डियां रहती हैं मजबूत
मखाने में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जात है। इससे इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। यह शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होने देता है। इसके सेवन से दांत भी मजबूत और चमकदार बने रहते हैं।

4. वजन कम करने में सहायक
मखाना वजन कम करने में भी सहायक होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन तो काफी होता है, पर कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती। यह शरीर को पर्याप्त पोषण देता है।

5. एजिंग प्रॉसेस को करता है धीमा
मखाना में एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो फ्री रैडिकल्स को कम करते हैं और शरीर में प्रोटीन की मात्रा को भी नियंत्रित रखते हैं। इससे एजिंग प्रॉसेस धीमी हो जाती है। मखाने का सेवन करने से उम्र बढ़ने पर भी ऊर्जा बनी रहती है।