आजकल पेट के कैंसर के मामले काफी सामने आ रहे हैं। खानपान की गड़बड़ी से ही यह समस्या पैदा होती है। आजकल अनाज के साथ ही सब्जियों और फलों तक में उत्पादन में केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर होता है।

हेल्थ डेस्क। लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव होने से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। कैंसर उनमें से एक है। कैंसर के लक्षणों का जल्दी पता नहीं चल पाता। जब तक इस बीमारी की पहचान होती है, यह जटिल रूप ले चुकी होती है। आजकल पेट के कैंसर के मामले काफी सामने आ रहे हैं। खानपान की गड़बड़ी से ही यह समस्या पैदा होती है। आजकल अनाज के साथ ही सब्जियों और फलों तक में उत्पादन में केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर होता है। इसलिए हमेशा खान-पान में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने का काम करती हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से सामान्य स्वास्थ्य भी बढ़िया रहता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. लहसुन और प्याज
लहसुन और प्याज से शरीर स्वस्थ रहता है। आमतौर पर इनका इस्तेमाल हर घर में होता है, लेकिन कुछ लोग इन चीजों को नहीं भी खाते हैं। लहसुन और प्याज में ऐसे गुण पाए जाते है, जो ब्रेस्ट, लंग्स, प्रोस्टेट और बड़ी आंत के कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट कर देते हैं।

2. गाजर
गाजर में अल्फा और बीटा नामक कैरोटीन्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं। ये हर तरह के कैंसर के खतरे को कम करते हैं। गाजर के नियमित सेवन से गर्भाशय, पेट, ब्रेस्ट और मूत्राशय का कैंसर होने का खतरा कम होता है।

3. ब्रोकली और फूल गोभी 
ब्रोकली और फूलगोभी के सेवन से पेट के कैंसर खतरा कम होता है। ब्रोकली हर तरह से फायदेमंद है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। वहीं, गोभी भी पेट को ठीक रखता है। इससे ऐसे एंजाइम बनते हैं, जो डाइजेशन को ठीक रखते हैं। इनके सेवन से पेट संबंधी रोग नहीं होते।

4. दाल और फलियां
दाल में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर और फोलेट भी काफी मात्रा में पाया जाता है। यह पेट के कैंसर के खतरे को कम करता है। फलियों में ऐसा स्टार्च पाया जाता है, जो बड़ी आंत के कैंसर से बचाव करता है।