झारखंड की विधानसभा परिसर में राज्य का 73 वां राज्यव्यापी वन महोत्सव मनाया गया। इसमें  मुख्यमंत्री बोले- वनों को संरक्षित करना जरूरी। बता दे कुछ दिन पहले एक पेड़ 5 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा। 

रांची (झारखंड). झारखंड विधानसभा परिसर में 73वां राज्यव्यापी वन महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी शुरुआत भी की। कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोकेता, पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत पक्ष और विपक्ष के विधायक मौजूद थे। मौके पर सीएम ने कहा कि हम सभी को मिलकर वनों को संरक्षित करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष और वन एवं पर्यावरण विभाग की तरफ से काफी लंबे समय से वन महोत्सव मनाया जा रहा है। अगर व्यक्तिगत अनुभव बताऊं तो यह प्रयास काफी लंबे समय से चला आ रहा है। हमारे चारों तरफ हरियाली ही हरियाली होनी चाहिए। कहीं न कहीं थोड़ी सी चूक हुई है। विकास की लकीर खींचने में कहीं न कहीं हम प्राकृतिक व्यवस्था में हस्तक्षेप कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वृक्षारोपन से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। वृक्ष है, तो जीवन है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाये रखने के लिए वनों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वन ही जीवन है। इसको चरितार्थ करने के लिए वृक्ष लगाना जरूरी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक पेड़ लगाने पर 5 यूनिट फ्री बीजली दे रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहरों में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक पेड़ लगानेवालों को पांच यूनिट बिजली फ्री में दे रही है। जंगल के माध्यम से विकास को मूर्त रूप दी जा रही है। हमसे जुड़े सभी लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता है कि हम वनों को संरक्षित करें। हम झारखंड के असली वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

बचपन से ही पेड़ लगाने का शौक
सीएम ने कहा- शहरीकरण के साथ-साथ बड़े-बड़े जलप्रपात और कारखाने बना रहे हैं। बचपन से ही मुझे पेड़ लगाने का शौक है। अगर कभी एक पेड़ काट भी दे तो उसके जगह कई गुना पेड़ लगाते भी है। जंगलों में पेड़ की कटायी धड़ल्ले से हो रही है। जो कहीं न कहीं हमारे पर्यावरण को असुरक्षित हैं। पेड़ है तभी जीवन है। पेड़ नहीं होगा, तो पूरा जीवन का संतुलन बंट जायेगा। आज आप देख रहे हैं, गांव और शहरों में जंगली जानवरों का आवागमन बढ़ा है। यह पर्यावरण असंतुलन के कारण ही हो रहा है। हर दिन पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की कोशिशें करनी चाहिए। 

पेड़ों की कटाई की अविलंब शिकायत करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग अविलंब जहां कहीं भी ऐसी जानकारी मिले, तो दें। विभाग में शिकायत करने की व्यवस्था नहीं है। जंगलों में हो रही घटनाओं की शिकायत को लेकर कार्रवाई हो। आम व्यक्ति भी सूचना दे सके। आपका सहयोग लेते हुए वन संरक्षण का सरकार भरपुर प्रयास करेगी। 

सीएम, विधानसभा अध्यक्ष सहित नई-नई विधायक बनीं नेहा तिर्की ने भी लगाये फलदार पौधे
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष ने आम का पौधा लगाया। अन्य मंत्रियों, विधायकों ने भी विधानसभा परिसर में पौधा लगाया। इसके साथ ही नई-नई विधायक बनीं नेहा तिर्की ने भी इस मौके पर पेड़ लगाया और लोगों को भी पेड़ लगाने के प्रति जागरूक किया।

इसे भी पढ़ें- बीकानेर में दर्दनाक हादसा: 2 मिनट में खत्म हो गईं 3 जिंदगियां, शव के टुकड़े बटोरने में पुलिस को लगे 2 घंटे