घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कांच या शीशे का उपयोग करते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। गलत दिशा में लगा शीशा नुकसानदेह हो सकता है, जानें वास्तु एक्सपर्ट की राय।

घर के एक्सटीरियर में कांच या मिरर का उपयोग आजकल तेजी से लोग खूबसूरती बढ़ाने या आधुनिक डिजाइन देने के लिए कर रहे हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे लगाते वक्त सही दिशा, उपयोग और उद्देश्य पर निर्भर करता है। आचार्य पंकित गोयल का मानना है कि घर में दर्पण लगाने का सही स्थान और दिशा बेहद महत्वपूर्ण है। गलत जगह पर लगाए गए दर्पण वास्तु दोष और आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं। आइए जानें वास्तु एक्सपर्ट पंकित गोयल के अनुसार इसके फायदे और नुकसान:

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर के Exterior में शीशा लगाना शुभ या अशुभ?

View post on Instagram

1. सही दिशा का चयन महत्वपूर्ण

  • उत्तर, पूर्व और पश्चिम में दर्पण लगाना शुभ
  • ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं और घर में शांति व समृद्धि लाती हैं।
  • इन दिशाओं में दर्पण लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
  • उत्तर दिशा में दर्पण धन और समृद्धि को आकर्षित करने में सहायक होता है।

2. दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम में दर्पण लगाने से बचें

  • दक्षिण (साउथ) और पश्चिम (वेस्ट) दिशा में मिरर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
  • ये दिशाएं घर में संघर्ष, तनाव और आर्थिक समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
  • इन दिशाओं में दर्पण लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • आर्थिक नुकसान और पारिवारिक समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: 2025 को बनाना चाहते हैं Lucky? इन वास्तु बदलाव से पूरे रहेगी खुशहाली

3. ऊर्जा को डाइवर्ट करने में सहायक

  • वास्तु दोष को ठीक करने के लिए मिरर का सही तरीके से उपयोग किया जा सकता है।
  • यदि किसी घर के सामने कोई नकारात्मक संरचना हो, तो मिरर का उपयोग करके उसकी ऊर्जा को घर से दूर किया जा सकता है।

4. बाहरी मिरर से उत्पन्न हो सकता है अशांति का कारण

  • गलत जगह पर लगाए गए मिरर से पड़ोसियों के साथ विवाद हो सकता है।
  • वास्तु के अनुसार, मिरर की रिफ्लेक्शन से अन्य घरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

5. मिरर और सूर्य की रोशनी

  • यदि मिरर सूर्य की सीधी रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है, तो यह घर के तापमान को बढ़ा सकता है और असुविधा पैदा कर सकता है।
  • इसे लगाने से पहले रोशनी और रिफ्लेक्शन के प्रभाव को समझना जरूरी है।

6. मिरर की स्थिति और सफाई का ध्यान रखें

  • मिरर हमेशा साफ-सुथरा और चमकदार होना चाहिए।
  • टूटा हुआ या धुंधला मिरर वास्तु दोष को बढ़ाता है और घर की समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

7. 4 फीट से बड़े दर्पण का इस्तेमाल न करें

  • बहुत बड़े दर्पण घर में वास्तु दोष पैदा कर सकते हैं।
  • इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और धन हानि हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: किस दिशा में कौन सा पौधा लगाने से धन-धान्य से भरा रहेगा घर?

8. दर्पण धन आकर्षित नहीं करते, गलतफहमी से बचें

  • यह धारणा कि दर्पण धन को आकर्षित करते हैं, पूरी तरह से सही नहीं है।
  • गलत दिशा में दर्पण लगाने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

9. काले या ग्रे रंग के दर्पण लगाने से बचें

  • कुछ लोग दक्षिण दिशा में ऊंचाई बढ़ाने के लिए काले या ग्रे रंग के दर्पण लगाते हैं।
  • यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है और आर्थिक हानि हो सकती है।