05:13 PM (IST) Jul 13
केन्द्रीय मंत्री ने डाला वोट

 टीकमगढ़ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने टीकमगढ़ नगरपालिका की वार्ड क्रमांक 17 में पत्नी के साथ वोटिंग की। 

05:03 PM (IST) Jul 13
भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

मध्यप्रदेश में ननगरीय निकाय चुनाव पार्टी लेवल पर होते हैं। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर और वीडी शर्मा समेत कई दिग्गजों ने प्रचार का मोर्चा संभाल रखा था। वहीं, कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ ने पूरी ताकत झोकी है। कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। वहीं, कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। सिंगरौली में आप कैंडिडेट के लिए अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया था। 

04:49 PM (IST) Jul 13
बुजुर्ग मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

दूसरे फेज की वोटिंग के लिए बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्र में पहुंच रहे हैं। कुछ बुजुर्ग अपने परिजनों के सहारे वोट डालने पहुंचे तो कुछ व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट किया। 

04:36 PM (IST) Jul 13
अनूपपुर में बंपर वोटिंग

अनूपपुर जिले में बंपर वोटिंग हुई है। जिले के अनूपपुर, पसान, डोला, डूमरकछार, और बनगवां में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। यहां सुबह 7 बजे से सभी मतदान केंद्रों में मतदाता बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। 

04:26 PM (IST) Jul 13
सेमारिया में वोटिंग के लिए बंद रही दुकानें


रीवा जिले की सेमारिया में वोटिंग के लिए व्यापरियों ने अपनी दुकान को बंद रखा। 15 वार्ड में वोटिंग के लिए बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां शांतिपूर्व वोटिंग हुई। 

04:16 PM (IST) Jul 13
कब आएगा रिजल्ट


पहले फेज के चुनाव के रिजल्ट की घोषणा 17 जुलाई को की जाएगी। वहीं, दूसरे चरण के चुनाव की गणना पहले 18 जुलाई को होनी थी लेकिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए होनी वाली वोटिंग को देखते हुए इसे 20 जुलाई कर दिया गया है। 

04:02 PM (IST) Jul 13
आखिरी एक घंटे की वोटिंग


वोटिंग के लिए अब 1 घंटे का समय बचा है। लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना-अपना मतदान कर रहे हैं। आखिरी एक घंटे की वोटिंग में एक बार फिर से वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। 

03:55 PM (IST) Jul 13
भाजपा-कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़े


आगर नगर पालिका के वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी सलमा बी और कांग्रेस प्रत्याशी शबनम बी के सपोर्ट्स आपसे में भिड़ गए। मामला पोलिंग बूथ क्रमांक 9 के बाहर का है। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने बल प्रयोग करके इन्हें अलग किया। 

03:37 PM (IST) Jul 13
लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर

शहडोल मे ंभी वोटिंग को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। यहां एक बुजुर्ग को तीन लोग पोलिंग बूथ तक वोट डालने के लिए लेकर आए। 

03:29 PM (IST) Jul 13
सिंधिया ने भी अपील

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रदेश के लोगों से वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मध्य्प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज हो रहे मतदान के लिए सभी मतदाता साथियों से अपील करता हूं कि बीजेपी के पक्ष में अपना बहुमूल्य वोट देकर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें। उन्नत प्रदेश के लिए अपने मत का सदुपुयोग कर भाजपा को ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाएं।

03:23 PM (IST) Jul 13
सीएम शिवराज ने की वोटिंग की अपील

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने कहा हर अतदाता अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करे अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दे। 

 

03:16 PM (IST) Jul 13
मंदसौर में बंपर वोटिंग

मंदसौर जिले में 9 नगरीय निकायों के लिए दोपहर 1 बजे तक 58.95 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां वोटिंग को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह दिकाई दे रहा है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं वोटिंग करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लग कर अपनी वोटिंग बारी का इंतजार कर रही हैं। 

02:58 PM (IST) Jul 13
रीवा में मेयर पद के लिए 13 कैंडिडेट्स

रीवा नगर निगम में महापौर पद के 13 प्रत्याशी मैदान में है। 45 वार्डों से 217 कैंडिडेट पार्षद पद के लिए मैदान में हैं। वहीं, 9 नगर परिषदों में 15-15 वार्ड है। सभी के लिए वोटिंग हो रही है। 

02:21 PM (IST) Jul 13
दोपहर 1 बजे तक 54.6% मतदान

मध्यप्रदेश में 5 नगर निगम और 40 नगर पालिका परिषद चुनाव के लिए हो रही वोटिंग में दोपहर 1 बजे तक  54.6% वोट पड़ चुके हैं। वहीं, दमोह जिले के हटा में एक सब इंस्पेक्टर ड्यूटी के दौरान कार में ASP को SI सोता मिला। मामले पर एक्शन लेते हुए ASP ने SI को फटकार लगाते हुए कार के टायरों की हवा निकलवा दी। 

01:45 PM (IST) Jul 13
जौरा में गड़बड़ी की कोशिश


मुरैना जिले के जौरा कस्बे के वार्ड 7 में कुछ हंगामा करने की खबर है। यहां के एक पोलिंग बूथ पर कुछ उपद्रवियों ने पहुंचकर गड़बड़ी करना चाही। पुलिस ने समजाने की कोशिश की नहीं माने तो दौड़ा कर पीटा। 

01:14 PM (IST) Jul 13
103 साल की बुजुर्ग ने डाला वोट

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में देवास में खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। देवास के एक पोलिंग बूथ में 103 साल की बुजुर्ग महिला वोटिंग करने पहुंची थी। उसने अपना वो अपनी फैमली मेंबर को भी नहीं डालने दिया और अपना मतदान खुद किया। 

12:34 PM (IST) Jul 13
अभी तक 38 फीसदी वोटिंग

मध्यप्रदेश के 43 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। सभी जिलों को मिलाकर अभी तक 38.8% वोट पड़ चुके हैं। 40.8% पुरुष तो 36.6% महिलाएं वोट डाल चुकी हैं। 
 

12:17 PM (IST) Jul 13
विधायक के साथ झड़प

टीकमगढ़ के वार्ड 1 में मतदान के दौरान भाजपा विधायक राकेश गिरी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बीच झड़प हो गई। दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। समर्थकों को हल्की चोंटे आई हैं।

11:40 AM (IST) Jul 13
मतदाताओं को दिया पौधा

बड़वानी जिले की ठीकरी और निवाली नगर परिषद में पहली बार वोटिंग हो रही है। इसे हाल ही में नगर परिषद बनाया गया है। निवाली के आदर्श मतदान केंद्र पर वोटिंग करने आए लोगों को एक-एक पौधा दिया जा रहा है। वोटिंग के लिए जागरूक लोगों को पर्यावर्ण के प्रति जागरूक करने की ये अच्छी पहल मानी जा रही है। 

11:31 AM (IST) Jul 13
सतना जिले में 19 फीसदी वोटिंग

सतना जिले के मैहर नगर पालिका परिषद के लिए बड़ी संख्या में वोटर्स वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। यहां से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अभी तक यहां 19 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।