देश में कोरोना ने एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में 39 हजार नए मामले सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें 25833 केस अकेले महाराष्ट्र में मिले हैं। यह महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं। इससे पहले पिछले साल 11 सितंबर में कोरोना के 24886 केस सामने आए थे। 

मुंबई. देश में कोरोना ने एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में 39 हजार नए मामले सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें 25833 केस अकेले महाराष्ट्र में मिले हैं। यह महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं। इससे पहले पिछले साल 11 सितंबर में कोरोना के 24886 केस सामने आए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 25833 केस मिले। हालांकि, 24 घंटे में 12174 मरीज ठीक हुए। जबकि 58 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक कोरोना के 23.96 लाख केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21.75 लोग ठीक हो चुके हैं। 

पिछले साल 9 मार्च को महाराष्ट्र में मिला था पहला केस
महाराष्ट्र में पिछले साल 9 मार्च को कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके बाद यहां तेजी से मामले बढ़े। यह 11 सितंबर तक बढ़कर हर रोज 24886 मामले तक पहुंच गए थे। हालांकि, इसके बाद मामलों में कमी हुई। फरवरी में यह घटकर 652 तक पहुंच गए थे। लेकिन इसके बाद एक बार फिर तेजी से कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं।


महाराष्ट्र में ऐसे बढ़ रहा कोरोना


पिछले 5 दिनों में कितने केस सामने आए
पिछले 5 दिनों में महाराष्ट्र में करीब 1 लाख मामले सामने आए। यहां गुरुवार को 25833, बुधवार को 23179, मंगलवार को 17864, सोमवार को 16620 और रविवार को 15817 मामले सामने आए थे। 

ये हैं भारत के चार सबसे संक्रमित राज्य 

राज्य कुल एक्टिव केस पिछले 24 घंटे में कितने केस मिले
महाराष्ट्र 1.66 लाख 25833
पंजाब 14366 2369
केरल 25159 1899
कर्नाटक 11359 1488

पंजाब में 31 मार्च तक स्कूल बंद
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सभी स्कूल कॉलेज 31 मार्च तक बंद करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा परीक्षाएं भी आगे बढ़ा दी गई हैं। राज्य में मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज को छोड़कर सारे शैक्षणिक संस्थान बंद करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा सिनेमा हॉल में 50% की क्षमता को अनुमति दी गई है। वहीं, एक मॉल में 100 से अधिक लोग एक समय पर मौजूद नहीं रहेंगे।