हवाई यात्रा से पहले जान लें ये 6 बातें, वरना सिक्योरिटी चेकिंग में फंसेंगे
यदि आप हवाई यात्रा पर जाने वाले हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। ट्रैवल के दौरान किन चीजों को अपने साथ ले जा सकते हैं और क्या चीज नहीं ये जानना जरूरी है वरना एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेकिंग के दौरन फंस जाएंगे जो महंगा पड़ सकता है। जानें खास बातें…

आतंकवाद, तस्करी वाले क्षेत्र बार-बार यात्रा से बचें
आपका यात्रा इतिहास यदि आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्र या तस्करी वाला होने पर एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेकिंग और इंटेरोगेशन के लिए आपको हिरासत में ले सकती है। इससे आपकी फ्लाइट भी छूट सकती है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान जैसे देश हों या फिर सीरिया, यमन आदि युद्ध ग्रस्त देश या किसी संक्रमण से ग्रस्त देश की कई बार यात्रा आपको शक के घेरे में ला सकती है।
10 हजार डॉलर से अधिक कीमत की चीजों की सूचना पहले दें
अमेरिका सहित अधिकांश देशों में 10,000 डॉलर से अधिक कीमत की वस्तुओं जैसे लग्जरी घड़ियां या गहने आप ले जा रहे हैं तो उसकी जानकारी एयरपोर्ट सिक्योरिटी को देनी होगी। यदि महिलाएं अधिकतम 20 हजार रुपये तक का सोना ड्यूटी फ्री ले जा सकती हैं जबकि पुरुषों को 10 हजार रुपये तक का गोल्ड ले जाने की अनुमति है। बिना घोषणा किए ऐसा करने पर आप चेकिंग फंस सकते हैं और सजा भी हो सकती है।
भारत और जापान के बीच यात्रा में ये हैं प्रतिबंधित वस्तुएं
भारत और जापान दोनों देशों में आयात की हुई सामग्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। भारत ने उन मानचित्रों और साहित्य पर भी प्रतिबंध लगा रखा है जो उसकी बाहरी सीमाओं को गलत तरह से दर्शाता है। वहीं जापान की ओर से उन सामग्रियों पर बैन लगा है जो पब्लिक सिक्योरिटी या नैतिकता के लिए खतरा हो सकती है। इस सख्ती का उद्देश्य राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना। यूएई में इस्लामी मूल्यों के लिए अपमानजनक मानी जाने वाली सामग्री या मुद्रित प्रकाशनों, तेल चित्रों, तस्वीरों, पुस्तकों, पत्रिकाओं पर नियम लागू होता है।
हाथी दांत या गैंडे की सींग लेकर एयरपोर्पट पहुंचे तो होगी मुश्किल में
कहीं आप हाथी दांत या गैंडे की सींग से बनी सामग्री तो नहीं लेकर जा रहे हैं। यदि ऐसे हुआ तो एयरपोर्ट सिक्योरिटी आपको हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करेगी। यदि आपके जवाबों से सुरक्षा अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए तो आपको सजा भी हो सकती है।
जानवर के फर से बनी चीजें ले जाने पर भी फंस सकते हैं
अमेरिका में कुत्ते या बिल्ली के फर का व्यापार बैन है। वर्ष 2000 से कुत्ते और बिल्ली संरक्षण अधिनियम ने इसके और इससे बनी वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी है। ऐसे उत्पादों के साथ पकड़े जाने पर आपका सामान जब्त कर लिया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
घर का पका खाना भी डाल सकता है मुश्किल में
हवाई सफर में आप घर का पका हुआ खाना नहीं ले जा सकते हैं। ऐसे में यदि एयरपोर्ट चेकिंग के दौरान आपके बैग में ऐसा कुछ मिलता है तो आपको हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की जा सकती है। इस दौरान आपकी फ्लाइट भी मिस हो सकती है। भारत में इंडिगो की उड़ानों में यदि आप तैलीय भोजन ले जा रहे हैं तो उसे छीन लिया जाएगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.