भारत में कोरोना वायरस से 1.65 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से करीब 65 हजार सिर्फ लॉकडाउन 4.0 के शुरुआती 10 दिन यानी 19 मई से 28 मई तक मिले हैं। वहीं, संक्रमण के मामले में भारत अब दुनिया में 9वें नंबर पहुंच चुका है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस से 1.65 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से करीब 65 हजार सिर्फ लॉकडाउन 4.0 के शुरुआती 10 दिन यानी 19 मई से 28 मई तक मिले हैं। वहीं, संक्रमण के मामले में भारत अब दुनिया में 9वें नंबर पहुंच चुका है। भारत में कोरोना से अब तक 4711 की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में संक्रमण के 59 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं। यह भारत में कुल केसों के 36% हैं। राज्य में 1982 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े https://www.covid19india.org/ के मुताबिक हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 7466 मामले सामने आए हैं। वहीं, 175 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब कुल केस 165799 तक पहुंच गए हैं। इनमें से 71105 ठीक हो चुके हैं। 89987 का अभी भी इलाज चल रहा है। 

लॉकडाउन 4.0 : 10 दिनों का हिसाब
भारत में लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को खत्म हुआ था। 18 मई से 28 मई तक 10 दिनों में 65060 केस मिले हैं। आईए देखते हैं, कौन से दिन कितने केस मिले...

तारीख केस
19 मई  6154
20 मई 5720
21 मई6023
22 मई 6536
23 मई6665
24 मई7111
25 मई6414
26 मई5907
27 मई7272
28 मई  7258
कुल केस65060

आंकड़े https://www.covid19india.org/ के मुताबिक।

दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंचा
संक्रमण के केस के मामले में भारत अब 9वें नंबर पर पहुंच गया है। केसों के मामले में अमेरिका अभी भी टॉप पर है। अमेरिका (1,768,461 केस), ब्राजील (438,812 केस), रूस (379,051 केस), स्पेन (284986 केस), ब्रिटेन (269127 केस) , इटली (231732 केस), फ्रांस (186238 केस), जर्मनी (182452 केस), भारत (165386 केस) तुर्की (160979 केस)।

जांच में कहां तक पहुंचा भारत?
135 करोड़ की आबादी वाले भारत में अब तक 3,362,136 टेस्ट हुए हैं। यानी यहां हर 10 लाख लोगों पर 2439 की जांच हो रही है। शुरुआत में यह संख्या सिर्फ दर्जनों तक सीमित थी। अब भारत में हर रोज करीब 1.15 लाख जांचें हो रही हैं। 

राहत की बात
भारत में कुल केसों में 70920 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी भारत में रिकवरी रेट अब 40 से भी ऊपर पहुंच चुका है। जो दुनिया के तमाम देशों से कहीं ज्यादा है। इसके अलावा भारत में मृत्यु दर देखें तो यह अमेरिका, स्पेन, इटली और ब्रिटेन जैसे देशों से काफी कम है। भारत में 2.8% की दर से कोरोना से मौत हो रही है। इसका मतलब भारत अब तक कोरोना से मौतें रोकने में भी कामयाब रहा है। 

कुछ रोचक और कुछ सेलेब्स वाले वीडियो, यहां क्लिक करके पढ़ें...

इंसानों की तरह होंठ हिलाकर बात करते हैं ये चिम्पांजी

लॉकडाउन 5.0 के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन? क्या है सच

कुछ ऐसा होगा भविष्य का कॉफी शॉप

इस एक्टर ने सरेआम पत्नी को किया था Kiss

बहुत ही खतरनाक हो सकता है इस तरह का मास्क पहनना