इस साल आयोग ने अंतिम परिणाम में 422 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया है। 65वां मेन्स रिजल्ट 2021 इस साल की शुरुआत में 1 जुलाई, 2021 को घोषित किया गया था। प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के बाद, चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया गया था। 

पटना। बिहार लोकसेवा आयोग (Bihar Public Sevice Commission) ने 65वीं बीपीएससी रिजल्ट 2021 (BPSC results 2021) को घोषित कर दिया है। संयुक्त परीक्षा में गौरव सिंह (Gaurav Singh) टॉपर हैं। जबकि महिला वर्ग में चंदा भारती (Chanda Bharati) टॉपर रही हैं। गुरुवार को रिजल्ट घोषित किए गए। बीपीएससी ने जो रिजल्ट घोषित किया है वह 65 वीं संयुक्त प्रतियोगी या बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए है। प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, जिला कमांडेंट, और विभिन्न विभागों के लिए कैडिडेट्स का चयन किया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह हैं बीपीएससी के टॉपर्स

  • गौरव सिंह
  • चंदा भारती
  • वरुण कुमार
  • सुमित कुमार
  • अविनाश कुमार सिंह
  • आदित्य श्रीवास्तव
  • एस प्रतीक
  • आदित्य कुमार
  • अनामिका
  • अंकित कुमार

कैसे देंखे अपना कटऑफ

कैंडिडेट बीपीएससी 65वीं कटऑफ और अन्य रिजल्ट से संबंधित डिटेल्स आयोग की वेबसाइट देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिटेट्स आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं। 

इस साल 422 कैडिडेट्स का सेलेक्शन

इस साल आयोग ने अंतिम परिणाम में 422 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया है। 65वां मेन्स रिजल्ट 2021 इस साल की शुरुआत में 1 जुलाई, 2021 को घोषित किया गया था। प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के बाद, चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया गया था। 

बीपीएससी सीसी परीक्षा परिणाम: कैसे करें डाउनलोड

  • कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एक लिंक देखें जिस पर लिखा हो, "अंतिम परिणाम: 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा।"
  • स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी जिसमें कैंडिडेट्स का परिणाम होगा
  • कैंडिडेट्स को विवरणों को क्रॉस-चेक करना चाहिए

यह भी पढ़ें:

केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा: खरीद पोर्टल के इंट्रीग्रेशन से बिचौलियों की सांसत, उपज बेचने में होगी आसानी

कर्नाटक में पूर्व सीएम येदियुरप्पा के करीबियों और महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजीत पवार के रिश्तेदारों पर आईटी रेड

केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए 40 हजार करोड़, यूपी को 2,047.85 करोड़ रुपये तो दिल्ली को 1558.03 करोड़