देश में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड गिरावट आई है। मई में अब तक का सबसे कम आंकड़ा मिला है। पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख केस मिले हैं, जबकि 3.57 लाख लोग ठीक हुए। लेकिन मौतों के मामले में भी अभी भी डर बना हुआ है। एक बार फिर मौतें 4000 को पार कर गईं। जहां तक रिकवरी की बात है, तो यह अच्छी खबर है कि पिछले 12 दिनों में देश में 7.19 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना का ट्रेंड बदल रहा है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम जैसे राज्यों को छोड़ दें, तो महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में मिले नए केसों की तुलना में ठीक होने वालों का आंकड़ा अधिक है। देश में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड गिरावट आई है। मई में अब तक का सबसे कम आंकड़ा मिला है। पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख केस मिले हैं, जबकि 3.57 लाख लोग ठीक हुए। लेकिन मौतों के मामले में भी अभी भी डर बना हुआ है। एक बार फिर मौतें 4208 हो गईं। अब तक देश में 2.91 लाख मौतें हो चुकी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोरोना अपडेट

  • पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा का ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आज दोपहर निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे और 8 मई को इलाज के लिए भर्ती कराए गए थे। सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। मोदी ने कहा- बहुगुणा का निधन हमारे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने प्रकृति के साथ सद्भाव के साथ रहने के हमारे सदियों पुराने लोकाचार को प्रकट किया। उनकी सादगी और करुणा की भावना को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। 

12 दिन में 7.19 लाख लोग ठीक हुए
जहां तक रिकवरी की बात है, तो यह अच्छी खबर है कि पिछले 12 दिनों में देश में 7.19 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। देश में अब तक 2,60,30,781 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 2,27,06,073 से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं। इस समय देश में 30,22,890 एक्टिव केस हैं। जो राज्य कुछ समय पहले तक बेहद खतरनाक स्थिति में थे, वहां अब सुधार है। जैसे-महाराष्ट्र में 29 हजार से अधिक नए केस मिले, लेकिन 47 हजार से अधिक ठीक भी हुए। कर्नाटक में 28 हजार से अधिक नए केस मिले, जबकि 52 हजार से अधिक ठीक भी हुए। उत्तर प्रदेश में 6000 से अधिक मामले सामने आए, जबकि 13 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। दिल्ली में 3000 से अधिक मामले आए, जबकि 7000 से अधिक ठी हुए। तमिलनाडु में जरूर 35 हजार से अधिक केस मिले, जबकि 25 हजार से अधिक ही ठीक हुए। यही हाल पश्चिम बंगाल का है। यहां 19000 से अधिक नए केस मिले, जबकि 18000 से अधिक ही ठीक हुए।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,61,683 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 32,44,17,870 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,82,754 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,18,79,503 हुआ। 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

COVID19pic.twitter.com/L5CEtglAZw

Scroll to load tweet…