मनाली हो या दिल्ली; हर जगह कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ते देखी जा सकती हैं। शायद इसी का नतीजा है कि 9 दिनों बाद फिर से मौतों का आंकड़ा 1200 पार गया है। केरल और महाराष्ट्र का आंकड़ा चिंताजनक है। इस बीच त्रिपुरा में डेल्टा वेरिएंट प्लस के 90 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होते देखकर विभिन्न राज्य सरकारों ने लॉकडाउन खत्म करना शुरू किया, लेकिन इसका नतीजा चिंताजनक रूप से सामने आया है। 9 दिन बाद फिर से मौतों का आंकड़ा 1200 पार गया है। इससे पहले 30 जून को 1002 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि कहा जा रहा है कि इसमें महाराष्ट्र के पुराने आंकड़े भी जोड़े गए हैं।

त्रिपुरा में मिले डेल्टा वेरिएंट के 90 से अधिक केस
इस बीच त्रिपुरा में डेल्टा वेरिएंट प्लस के 90 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार को इनकी पुष्टि की गई। राज्य ने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पश्चिम बंगाल को 151 सैम्पल भेजे थे। डेल्टा वेरिएंट प्लस के मामले सामने आने के बाद तीसरी लहर की आशंका बढ़ने लगी है। त्रिपुरा में कोविड-19 के एक नोडल अधिकारी डॉ. दीप देव वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

यह है मौजूदा स्थिति
पिछले 24 घंटे में 42 हजार से अधिक नए मामले मिले हैं। इसी दौरान 45 हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए। अब तक 3.07 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। 2.99 करोड़ लोग ठीक भी हुए। इस समय 4.49 लाख एक्टिव केस हैं। हालांकि यह अच्छी बात है कि यह आंकड़ा 105 दिन में सबसे कम हैं। इससे पहले 26 मार्च को यही आंकड़ा कुछ हजार अधिक था। अब तक देश में संक्रमण से 4.07 लाख लोग जान गंवा चुके हैं।

केरल और महाराष्ट्र की हालत खराब
देश में कोरोना संक्रमण को लेकर इस समय केरल और महाराष्ट्र में हालात पूरी तरह काबू में नहीं हैं। खासकर; केरल में जीका वायरस के 13 मरीज मिलने(क्लिक करके पढ़ें) से चिंताएं और बढ़ गई हैं। केरल में पिछले 24 घंटे में 13500 से अधिक नए मामले मिले हैं। यहां 130 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 8900 से अधिक नए मामले मिले। यहां मरने वाला का आंकड़ा 738 दिखाया गया है।

मनाली से सबक; दिल्ली में गफ्फार मार्केट 11 तक बंद
मनाली में वॉटर फॉल पर सैकड़ों की भीड़ के वीडियो ने कोरोना गाइडलाइन को लेकर लोगों की लापरवाही(क्लिक करके देखें वीडियो)सामने ला दी। इस वीडियो को लेकर प्रधानमंत्री तक चिंता जाहिर कर चुके हैं। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सख्ती बढ़ाई गई है। कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने के चलते गफ्फार मार्केट को 9 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद किया गया है। 

pic.twitter.com/D2v2tW5dWV

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/smAhFoxBSh

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/7VTReclsGs

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/YLx9zn3LXH

Scroll to load tweet…