03:48 PM (IST) Dec 07
आप को मिली 134 सीटों पर जीत

आम आदमी पार्टी को 134 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और अन्य को 3 सीट पर जीत मिली है। 
 

02:37 PM (IST) Dec 07
आप ने जीते 133 सीट

दिल्ली एमसीडी के 250 सीटों के लिए हुए चुनाव में से 247 सीटों का रिजल्ट आ गया है। आप ने 133 सीट पर जीत दर्ज की है, पार्टी एक सीट पर आगे है। भाजपा ने 103 सीट पर जीत दर्ज की है और एक सीट पर आगे है। कांग्रेस ने आठ सीट पर जीत हासिल की है और एक सीट पर आगे है। वहीं, अन्य के खाते में तीन सीट गए हैं।  
 

02:32 PM (IST) Dec 07
आप ऑफिस पहुंचे केजरीवाल

एमसीडी चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप ऑफिस पहुंच गए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ हैं।
 

02:15 PM (IST) Dec 07
आप ऑफिस पहुंच रहे हैं केजरीवाल

एमसीडी चुनाव में जीत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप ऑफिस आ रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ हैं।

02:13 PM (IST) Dec 07
आप ने जीते 132 सीट

एमसीडी चुनाव में आप ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की है। 2 सीट पर पार्टी को बढ़त है। वहीं, भाजपा ने 103 सीट जीते हैं। कांग्रेस ने आठ सीट जीते हैं। अन्य के खाते में तीन सीट गए हैं। 
 

02:03 PM (IST) Dec 07
आप ने किया बहुमत का आंकड़ा पार

250 सीटों पर हुए एमसीडी चुनाव में आप ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। आप ने 129 सीटों पर जीत दर्ज की है। चार सीट पर पार्टी को बढ़त है। वहीं, भाजपा ने 101 सीट जीते हैं और 4 सीट पर पार्टी को बढ़त है। कांग्रेस ने आठ सीट जीते हैं। अन्य के खाते में तीन सीट गए हैं। 
 

01:32 PM (IST) Dec 07
117 सीट पर मिली आप को जीत

आप ने 117 सीट पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी 13 सीट पर आगे है। भाजपा को 97 सीट पर जीत मिली है 10 सीट पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 7 सीट पर जीत मिली है और 1 पर बढ़त है।

01:10 PM (IST) Dec 07
113 सीट पर मिली आप को जीत

आप को 113 सीट पर जीत मिल गई है, पार्टी 20 सीट पर आगे है। भाजपा को 93 सीट पर जीत मिली है 11 सीट पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 6 सीट पर जीत मिली है और 3 पर बढ़त है। 

12:52 PM (IST) Dec 07
105 सीट पर मिली आप को जीत

आप को 105 सीट पर जीत मिल गई है, पार्टी 30 सीट पर आगे है। भाजपा को 85 सीट पर जीत मिली है 17 सीट पर पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को 5 सीट पर जीत मिली है और 4 पर बढ़त है। 

12:20 PM (IST) Dec 07
93 सीटों पर मिली आप को जीत

आप को 93 सीटों पर जीत मिली है। पार्टी 39 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 74 सीट जीते हैं और 30 पर आगे है। कांग्रेस ने चार सीट जीते हैं और 7 पर आगे है। जीत की खुशी में आम आदमी पार्टी के ऑफिस में जश्न मनाया जा रहा है।

12:10 PM (IST) Dec 07
भगवंत मान बोले- अब दिल्ली के कूड़ा पर चलेगा असली झाड़ू

पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने कहा है कि लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते।   लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली और सफाई पसंद करते हैं। नतीजे अच्छे आ रहे हैं। एमसीडी में हमारा बहुमत आ रहा है। दिल्ली के कूड़ा के पहाड़ों पर असली झाड़ू चलेगा। 
 

11:52 AM (IST) Dec 07
आप को 73 और बीजेपी को 52 सीट पर मिली जीत

आम आदमी पार्टी ने 73 सीट पर जीत हासिल कर ली है और 63 सीट पर आगे है। बीजेपी को 52 सीट पर जीत मिली है और 48 सीट पर बढ़त है। कांग्रेस ने 4 सीट जीते हैं  और 6 पर आगे चल रही है। 
 

11:32 AM (IST) Dec 07
आदेश गुप्ता ने कहा दिल्ली की जनता लेगी बदला

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया और जनता के साथ विश्वासघात किया है, उसका बदला दिल्ली की जनता लेगी। मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है। हमने मुद्दे उठाए, आप के भ्रष्टाचार को उजागर किया और उनकी विफलताओं को उजागर किया। हम चौथी बार एमसीडी में सत्ता में आने जा रहे हैं। 
 

11:25 AM (IST) Dec 07
AAP ने 31, BJP ने 32 सीट जीते

आम आदमी पार्टी ने 31 सीट पर जीत हासिल कर ली है और 101 सीट पर आगे है। बीजेपी को 32 सीट पर जीत मिली है और 74 सीट पर बढ़त है। कांग्रेस ने 4 सीट जीते हैं  और 6 पर आगे चल रही है। 

11:02 AM (IST) Dec 07
आप 116 और बीजेपी 91 सीटों पर आगे

बीजेपी और आप को 14-14 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने दो सीट जीत लिए हैं। आप 116 सीटों पर आगे है। बीजेपी को 91 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस 9, निर्दलीय  3 और बसपा 1 सीट पर आगे है। वोटों की गिनती जारी है। 
 

10:55 AM (IST) Dec 07
आदेश गुप्ता ने कहा बीजेपी की होगी जीत

दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव में हमने आप की भ्रष्टाचार की पोल खोली। उनकी नौतिकता के पतन की बातें कही हैं। 15 साल से दिल्ली निगम में भाजपा सत्ता में है। हम चौथी बार निगम में सरकार बनाने वाले हैं। आप के नेता कह रहे थे कि बीजेपी को 20 से अधिक सीटें नहीं मिलेगी। आज उन्हें जनता ने आईना दिखाया है। दिल्ली के लोगों के लिए केंद्र सरकार ने काम किया है। भाजपा अंतिम परिणाम तक पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी। 
 

10:49 AM (IST) Dec 07
आप ने 6 और बीजेपी ने 10 सीट जीते

बीजेपी को 10 और आप को 6 सीटों पर जीत मिली है। आप 121 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 96 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 11, निर्दलीय 5 और बसपा 1 सीट पर आगे है। वोटों की गिनती जारी है।

10:33 AM (IST) Dec 07
आम 129 और बीजेपी 106 सीटों पर आगे

नवीनतम रुझानों में आम 129 सीटों पर और बीजेपी 106 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 10 और अन्य 5 सीटों पर आगे हैं। 

10:16 AM (IST) Dec 07
आप 129 और बीजेपी 108 पर सीटों पर आगे

नवीनतम रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त है। आप 129 सीटों पर और बीजेपी 108 सीटों पर आगे है। बीजेपी और आप ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। 

10:00 AM (IST) Dec 07

आप नेता राघव चड्ढा सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। मनीष सिसोदिया पहले से वहां मौजूद। आप नेता अतिशी और सौरभ भारद्वाज आप दफ्तर पहुंचे।

Read more Articles on