हरियाणा के सोनीपत में वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे पर वायु सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर में चार लोग मौजूद थे। सभी सुरक्षित हैं। इमरजेंसी की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से रोड के एक साइड से बंद कर दिया गया था। 

नई दिल्ली. हरियाणा के सोनीपत में वायुसेना के हेलिकॉप्टर चीता की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कुंडली गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर में चार लोग मौजूद थे। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि वायुसेना के हेलिकॉप्टर की ऐसे आपात लैंडिंग कराई गई। इससे पहले बीते अप्रैल महीने में ही उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चीता हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

इमरजेंसी की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से रोड के एक साइड से बंद कर दिया गया था। एक घंटे की मशक्कत के बाद हेलिकॉप्टर को ठीक किया गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर को वायुसेना के बेस में ले जाया गया। 

21 जून को पूर्वी लद्दाख में भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

21 जून को पूर्वी लद्दाख में आर्मी के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी। इसमें सवार यात्री सुरक्षित थे। 

खोजी और बचाव के लिए चीता हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल होता है

चीता भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर बेड़े में एक महत्वपूर्ण सदस्य है। खोजी और बचाव कार्यों में चीता हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है। रूट ट्रांसपोर्ट रोल के लिए भी चीता बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।