तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश(heavy rain) ने तबाही मचा दी है। बाढ़ में दो लोगों के बहने की खबर है। गाड़ियां तिनके-पत्तों की तरह बह गईं। कई घरों में पानी भर गया। यहां आगे भी अलर्ट जारी किया गया है। 

हैदराबाद. भारी बारिश के चलते तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अफरा-तफरी मची हुई है। शुक्रवार देर रात यहां भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। पानी का प्रेशर इतना तेज था कि गाड़ियां तिनके-पत्तों की तरह बह गई। घरों में भी पानी भर गया।

बाढ़ में बह गए दो लोग
बाढ़ में यहां 2 लोगों के बह जाने की खबर है। इस बीच मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, ओल्ड सिटी के एक रेस्तरां में इतना पानी भर गया कि यूं लगने लगा जैसे वो कोई बावड़ी हो। वनस्थली के कई हिस्सों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पानी भरने से कई जगह लोग फंस गए। उन्हें सुरक्षित वहां से निकाला गया।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने बारिश को लेकर कई राज्यों के लिए रेड तो कइयों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल के इडुक्की जिले में भारी बारिश की चेतावनी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित कांझावाला, रोहिणी, मुंडका, पश्चिम विहार समेत दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

pic.twitter.com/QT18kp5lBr

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/56e6Bars09

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/zXYG5mG0qG

Scroll to load tweet…

उत्तराखंड से खतरा टला
इस मानसून ने उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई थी। खासकर लैंडस्लाइडिंग के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। अब मौसम विभाग ने यहां से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड में इस बार 13 जून को मानसून आया था और 8 अक्टूबर को सामान्य बारिश के साथ विदा हो गया। 

यहां भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसकी वजह चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र दक्षिण महाराष्ट्र और कर्नाटक तट के पास पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है।