इस परियोजना को कई महीनों के गंभीर मंथन, कूटनीतिक प्रयास, द्विपक्षीय व बहुपक्षीय चर्चाओं के बाद लांच किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। डिप्टी एनएसए फाइनर ने दिल्ली में बताया कि यह बड़ी संभावनाओं वाली परियोजना है।

G20 Summit 2023: इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर को जल्द ही लांच किया जाएगा। जी20 शिखर सम्मेलन में भारत ने इस उपलब्धि को हासिल करने में सफलता पाई है। इस कनेक्टिविटी कॉरिडोर से आधा दर्जन से अधिक देशों के रास्ते व्यापार की एक नई राह खुलेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत मध्य पूर्व यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर से कौन जुड़ेगा?

भारत मध्य पूर्व यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर से भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, फ्रांस, इटली, जर्मनी और अमेरिका को शामिल किया जाएगा। यह कॉरिडोर, कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सहयोग की पहली पहल होगाी। अमेरिका के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जॉन फाइनर ने कहा, "नेवल और रेल परिवहन (परियोजना) का पता लगाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे जो भारत से मध्य पूर्व, यूरोप तक व्यापार और ऊर्जा गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

प्रमुख सदस्य होंगे सऊदी अरब और भारत

इस प्रोजेक्ट में सऊदी अरब और भारत प्रमुख सदस्य देश होंगे। संयुक्त अरब अमीरात और यूरोपीय संघ इस परियोजना में मुख्य स्टेकहोल्डर्स होंगे। इस परियोजना को कई महीनों के गंभीर मंथन, कूटनीतिक प्रयास, द्विपक्षीय व बहुपक्षीय चर्चाओं के बाद लांच किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। डिप्टी एनएसए फाइनर ने दिल्ली में बताया कि यह बड़ी संभावनाओं वाली परियोजना है लेकिन मुझे नहीं पता कि इसे पूरा होने में कितने दिन लगेंगे।