झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों पर मतदान हो चुका है। परिणाम 23 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल आ चुके हैं। सी-वोटर के मुताबिक 81  सीटों में से किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन बढ़त लिए रहेगा। 

रांची. झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों पर मतदान हो चुका है। अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 71.69% मतदान हुआ। पांचों चरणों की बात करें तो कुल 65.23% वोटिंग हुई है। साल 2014 में यह वोट प्रतिशत 66.23% था। यानी इस बार 1% कम वोट पड़े हैं।परिणाम 23 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल आ चुके हैं। सी-वोटर के मुताबिक 81 सीटों में से किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन बढ़त लिए रहेगा। इस पोल के मुताबिक कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी मिलकर 35 सीटों के साथ सरकार बना सकती है। वहीं भाजपा को 32 सीट मिल सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आजतक और एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल

आजतक और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 22-23 सीट, जेएमएम को 38-50, जेवीएम को 2-4 सीट मिल सकती है। आजसू को 3-5 और अन्य को 4 से 7 सीट मिलने का अनुमान है। वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 34%, जेएमएम को 37%, जेवीएम को 6%, आजसू को 9% वोट मिलने का अनुमान है।

2014 में 66.23% वोट पड़े थे

वर्तमान में झारखंड में भाजपा की सरकार है और झारखंड मुक्ति मोर्चा मुख्य विपक्षी पार्टी है। 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में साल 2014 के चुनाव में 66.23% वोट पड़े, जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 37 सीटें मिलीं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को 19, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) को 8, कांग्रेस को 6, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)(आजसू) को 5 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं। 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य का गठन हुआ था। राज्य में 24 जिले हैं।



2014 में भाजपा को मिले थे 31.4% वोट
झारखंड में साल 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 31.8% वोट मिले। इसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा को 20.8%(19), बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम-पी को 10.2%(8) वोट मिले। सुदेश कुमार महतो को ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU)(आजसू) को 3.7 %(5) वोट मिले।

अलायंस की बात करें तो झारखंड में एनडीए के पास 42 (35.5%) विधायक हैं। एनडीए में भाजपा और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) है। यूपीए में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यू) है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 19 (20.8%) सीट है।