दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को तापमान 52.9 यानी 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दें कि मुंगेशपुर उत्तर-पश्चिम दिल्ली में हरियाणा बॉर्डर के पास स्थित है।

Delhi records India's highest temperature: देशभर के तमाम शहरों में इस समय गर्मी पूरे शबाब पर है। राजधानी दिल्ली हो या लखनऊ, जयपुर हो या भोपाल...हर शहर में पारा अर्धशतक लगाने को बेताब दिख रहा है। इसी बीच, दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को तापमान 52.9 यानी 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, मौसम विभाग को खुद इस बात पर यकीन नहीं है और वो इसकी जांच कर रहा है। बता दें कि मुंगेशपुर उत्तर-पश्चिम दिल्ली में हरियाणा बॉर्डर के पास स्थित है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में टूटा 79 साल का रिकॉर्ड

देश के उत्तर और मध्य क्षेत्र में गर्मी का प्रचंड रूप दिख रहा है। राजस्थान के कई शहरों में पारा कई सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में तापमान ने 79 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि 79 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 17 जून, 1945 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

उत्तर और मध्य भारत के शहरों में पारा 47 डिग्री पर

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, रोहतक और प्रयागराज में तो ये सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 48.8 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले रोहतक में सबसे ज्यादा तापमान 6 जून, 1995 को 47.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

देश में कहां कितना तापमान?

महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) में 49.4 डिग्री, नजफगढ (दिल्ली) 49.1, रोहतक में 48.8, प्रयागराज 48.8, बठिंडा, 48.5, पिलानी (राजस्थान) 48.2 डिग्री, आगरा में 48 डिग्री, ग्वालियर 48 डिग्री, गढ़वा (झारखंड) 48 डिग्री, चुरू में 47.7, अलवर 47.5 डिग्री, बीकानेर 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी देखें : 

भारत के इन 10 शहरों में बरस रही आग, एक जगह तो पारे का अर्धशतक